Doordrishti News Logo

फसलों पर जमी बर्फ,मिर्च में पाला

जोधपुर,पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के साथ ही अब प्रदेश में कड़ाके की सर्दी का अहसास बना हुआ है। अलसुबह खेतों में खड़ी फसलों में जहां बर्फ की परतें जमी देखी जा रही है वहीं नलों में भी पानी के साथ बर्फ निकल कर आ रही है। विशेषत: ग्रामीण क्षेत्रों मेें ठंड पूरी तरह चरम पर है। सर्दी से आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। लोगों की दिनचर्या बुरी तरह प्रभावित हुई है। अभी चार दिन तक और सर्दी से राहत नहीं मिलने की संभावना है। उत्तर भारत के मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी के असर से सर्दी का सितम और देखा जा सकता है। अत्यधिक सर्दी बढऩे से फसलों में पाला पडऩे से काफी खराबा होने के आसार बने हैं।

इसे भी पढ़ें-महर्षि दयानंद जयंती पर जोधपुर में होगा तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन-आर्यवेश

जोधपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में कड़ाके की सर्दी का दौर फिर शुरू हो गया है। दो दिन से लगातार चल रही सर्द हवाओं ने दिन-रात का तापमान लुढक़ा दिया। रात में पारा जमाव बिंदु तक पहुंच गया। फसलों पर बर्फ जम गई।

यह भी पढ़ें-जेआईए के 65वें स्थापना दिवस पर महिला इकाई की स्थापना

गांवों में रात का पारा 4 डिग्री पहुंचा, फसलों का नुकसान :-
ग्रामीण क्षेत्र में रात में तापमान न्यूनतम 4 डिग्री पहुंच गया। खेतों में बर्फ की परत से किसानों की चिंता बढ़ गई है। पाला पडऩे से फसलें खराब हो गई। रायड़ा व अरंडी की फसलों को नुकसान हुआ है। तिंवरी क्षेत्र में मिर्ची को भी नुकसान हुआ। ओसियां, तिंवरी, देचू आदि क्षेत्रों में फसलों पर बर्फ जम गई। खुले में रखे बर्तनों व फसलों पर बर्फ की पतली परतें जमी गई।

यह भी देखें-जेआईए के 65वें स्थापना दिवस पर महिला इकाई की स्थापना

गांवों में यह है हालात:-
तिवरी के गगाड़ी-अंचल में कुछ दिनों की थोड़ी सी राहत के बाद रविवार को एक बार फिर सर्दी ने धुजणी छुड़ा दी। ग्रामीण इलाकों गगाड़ी,पांचला खुर्द, जसनाथबाड़ी,रतानिया ढाणी, महादेव नगर, चेराई,चण्डालिया आदि में धोरों, खुले बर्तनों, वाहनों व पौधों पर बर्फ की हल्की परत जमी दिखाई दी। आकाश तो साफ था पर तीखी ठंडी हवा छूटी हुई थी। धूप निकलने पर भी हवा से इसका असर कोई ज्यादा नहीं लग रहा था। लोगों ने घरों व दुकानों में भी हीटर का सहारा लिया। दिन में भी विशेषकर बच्चे गर्म कपड़ों में लिपटे रहे।

यह भी पढ़िए-एक और जेल प्रहरी की बिगड़ी तबीयत

नलों पानी की जगह बर्फ:-
गगाड़ी क्षेत्र सहित पांचला खुर्द, चण्डालिया रतानिया ढाणी में कड़ाके की सर्दी के चलते सुबह वाहनों, खुले में रखे बरतनों व फसलों पर बर्फ की पतली परतें जमी गई। पाले को लेकर किसानों की चिंता बढ़ गई है। फसलों पर बर्फ जमने से फसलें मुरझा गई हैं। किसानों का कहना है कि रायड़ा व अरण्डी पर पाले से फसलों को नुकसान हो सकता है। अभी फसलें पकाव पर है।

इसे भी पढें-होटल में खाने के साथ डोडा पोस्त परोसने पर संचालक गिरफ्तार

सबसे सर्द दिन व रात :-
जोधपुर में रात में पारा 4.8 डिग्री रहा। कड़ाके की ठंड में धुजणी छूट गई सुबह 6 बजे पारा 5 डिग्री रहा। 10 बजे तक धूप निकलने के साथ पारा 10 डिग्री पहुंचा। दिन का पारा (अधिकतम) सीजन में पहली बार 20 डिग्री के नीचे चला गया। यह 1.6 डिग्री की गिरावट के साथ 19.7 डिग्री तक लुढक़ गया। न्यूनतम तापमान भी 2.9 डिग्री गिरकर 7.2 डिग्री दर्ज हुआ।

यह भी देखें-होटल में खाने के साथ डोडा पोस्त परोसने पर संचालक गिरफ्तार

हिमस्खलन और उत्तरी हवा का असर:-
उत्तर भारत के जंमूू कश्मीर,हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड में हो रही बर्फबारी के असर एवं उत्तरी हवा ने सर्दी को चमका दिया है। अब पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद फिर से उत्तरी ठंडी हवाएं मैदानी इलाकों की आने लगी है। इससे शीतलहर चलने के साथ दिन-रात के पारे में भारी गिरावट दर्ज हुई है।

http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026