कृष्ण-अर्जुन से AI तक: IIT जोधपुर में धर्म भित्ति शिल्प और शौर्य स्थल का लोकार्पण

  • IIT जोधपुर में शौर्य और धर्म का संगम
  • गेट पर T-55 टैंक,एडमिन बिल्डिंग पर महाभारत की म्यूरल
  • 1971 का हीरो T-55 अब IIT जोधपुर के गेट पर
  • छात्र बनेंगे नवाचार के योद्धा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कृष्ण-अर्जुन से AI तक: IIT जोधपुर में धर्म भित्ति शिल्प और शौर्य स्थल का लोकार्पण। IIT जोधपुर ने ‘शौर्य’ और ‘ज्ञान’ के दो प्रतीकों से अपने कैंपस को ऐतिहासिक पहचान दी है। मुख्य द्वार पर शौर्य स्थल में 1971 युद्ध का हीरो T-55 टैंक और प्रशासनिक भवन पर धर्म भित्ति शिल्प का लोकार्पण किया गया।

इन्होंने किया लोकार्पण
BOG अध्यक्ष एएस किरण कुमार ने आईआईटी निदेशक प्रो. अविनाश कुमार अग्रवाल और उपनिदेशक प्रो.भाबनी कुमार सतपथी की मौजूदगी में दोनों का उद्घाटन किया।

धर्म म्यूरल: महाभारत से AI तक का सफर
एडमिन बिल्डिंग की भव्य भित्ति महाभारत के धर्मयुद्ध को दर्शाती है। यह प्राचीन ज्ञान को मॉडर्न साइंस से जोड़ती है।

म्यूरल के 5 संदेश
1- गुरु-शिष्य परंपरा
कृष्ण-अर्जुन संवाद- निष्काम कर्म और नेतृत्व।

2-रथ का दर्शन
शरीर रथ,आत्मा अर्जुन,बुद्धि सारथी कृष्ण। चार घोड़े- धर्म, निष्ठा,गति,शक्ति।

3- ब्रह्मांड संतुलन
ऊपर सूर्य-चंद्रमा,बादल-जीवन की चुनौतियां।

4- मॉडर्न साइंस
AI,डेटा साइंस,बायो,केमिकल, एयरोस्पेस,परफॉर्मिंग आर्ट्स को प्रतीकों में दिखाया।

5-युद्धभूमि
नीचे कौरव-पांडव संघर्ष-जीवन का संघर्ष और ज्ञान की निरंतरता।

शौर्य स्थल
T-55 टैंक से राष्ट्ररक्षकों को नमन,
मुख्य द्वार पर लगा T-55 युद्धक टैंक भारतीय सेना का गौरव है। 1971 भारत-पाक युद्ध में इसकी निर्णायक भूमिका थी। यह छात्रों को स्वदेशी रक्षा नवाचार के लिए प्रेरित करेगा।

आधे घंटे में ढूंढकर लौटाया गहनों व नगदी से भरा बैग

BOG अध्यक्ष किरण कुमार बोले

शौर्य और ज्ञान-ये दो स्तंभ IIT जोधपुर की पहचान हैं। आधुनिक विज्ञान तब ज्यादा प्रभावी होता है जब वह भारतीय ज्ञान परंपरा के नैतिक मूल्यों से जुड़ा हो।

निदेशक प्रो.अग्रवाल का विजन
यह म्यूरल सिर्फ कला नहीं, जीवन-दर्शन है। हम इंजीनियर नहीं,नवाचार के योद्धा और ज्ञान के साधक बना रहे हैं। T-55 शक्ति- रणनीति सिखाता है,म्यूरल धर्म के मार्ग पर चलाता है। हमारा कर्तव्य है कि विज्ञान की ओर बढ़ते हुए नैतिक मूल्य न छोड़ें। T-55 अतीत की शक्ति का प्रतीक है,धर्म म्यूरल भविष्य के बौद्धिक पथ को रोशन करता है।