Doordrishti News Logo

मथानिया की मिर्च को जीआई टैग के लिए फ्रांस की टीम का अध्ययन शुरू

जोधपुर पहुंची टीम

जोधपुर,मथानिया मिर्च की उच्च गुणवता,पैदावार और तीखेपन के कारण बरसों से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान तो बनी हुई हुई लेकिन अब आने वाले समय में यदि इस मिर्च की पहचान के साथ जीआई टैग लग जाए तो आश्चर्य नहीं होना चाहिए। फ्रांस से एक विशेष प्रतिनिधिमंडल आज से मथानिया मिर्च के जीआई टैग की संभावना तलाशने के लिए जोधपुर आया है।

यह भी पढ़ें – चाय पीने के बहाने ट्रक में चढ़े चालक और मालिक पुत्र को धक्का देकर ट्रक लूट ले गए

टीम ने जयपुर में अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक करने के बाद जोधपुर शहर और मथानिया में अधिकारियों व किसानों के साथ इस पर मंथन किया है। अपने तीखेपन और मन को भाने वाले स्वाद के कारण पूरे देश और दुनिया में पसंद की जाने वाली जोधपुर जिले के मथानिया की मिर्च का एक बार फिर भाग्योदय होने वाला है। एक्सपोर्ट के लिए रास्ते खुलने के साथ क्षेत्र के किसानों को मिर्ची की पैदावार से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यवसाय करने का लाभ मिलेगा। किसानों के साथ-साथ व्यापारी भी खुशाल होंगे क्योंकि मथानिया की मिर्च को जीआई टैग मिलने की पूरी संभावना है। इसी उद्देश्य से फ्रांस से आए प्रतिनिधिमंडल ने पहले जयपुर में अधिकारी के साथ मंथन किया और अब एक सप्ताह के लिए जोधपुर पहुंची है। नई दिल्ली स्थित फ्रेंच दूतावास मॉलश्री डागौर तथा अटैची रोक्सने मोलिनेरिस ने मथानिया मिर्च के भौगोलिक संकेत यानि जीआई टैग की संभावना के अध्ययन व कार्य के लिए पिछले दिनों दौरे की शुरूआत विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर की है।

प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी वैभव गालरिया की अध्यक्षता में पंत कृषि भवन में फ्रेंच डेलिगेशन के साथ आयुक्त उद्यानिकी जय सिंह तथा कृषि व उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में बैठक का आयोजन किया गया था। मथानिया मिर्च को जीआई टैग के लिए प्रस्तावित करने के उद्देश्य से टीम जोधपुर क्षेत्र में सात दिवसीय दौरे में विभिन्न हितधारकों के साथ बैठक कर इसके विभिन्न पहलूओं के विश्लेषण करेगी। उसके पश्चात दूतावास द्वारा एमओयू केऔपचारिक प्रस्ताव केन्द्र व राज्य को प्रस्तुत करेगा।

यह भी पढ़ें – लुटेरी दुल्हन घर से जेवरात ले गई

इस दिशा में किया गया कार्य मथानिया मिर्च उत्पादकों सहित मिर्च से जुड़े सभी हितधारकों को अच्छी आय प्रदान करेगा जिससे उनकी आय में वृृद्धि होगी। जीवीकोपार्जन के नवीन अवसर सृृजित होंगे। हॉर्टिकल्चर की डिप्टी डायरेक्टर, जाखड़ और वरिष्ठ किसान रतनलाल डागा ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह किसानों के लिए बहुत बड़ा तोहफा होगा जब फ्रांस की टीम जी आई टैग को लेकर आवश्यक फीडबैक लेने के साथ वहां के हालात को समझ कर इस क्षेत्र के भविष्य की बेहतर तस्वीर को ध्यान में रखकर अपनी रिपोर्ट देंगे।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026