Doordrishti News Logo

आइसक्रीम लाने का कहकर घर से निकली नाबालिग छात्रा का शव तालाब में मिला

परिजन ने कराए नाबालिग के नैत्रदान

जोधपुर,आइसक्रीम लाने का कहकर घर से निकली नाबालिग छात्रा का शव तालाब में मिला। शहर के प्रताप नगर स्थित चांदणा भाखर सैन कॉलोनी में रहने वाली एक किशोरी मंगलवार की रात को अपने घर से आइसक्रीम लाने का कहकर निकली। काफी देर तक नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश की। तब गुरों का तालाब के पास में उसकी गाड़ी नजर आई। इस पर पुलिस को सूचना दिए जाने के साथ वहां तालाब में तलाश करवाई। दो घंटे की मशक्कत कर शव को गोताखोरों द्वारा निकाला गया। वह पानी में गिरी अथवा सुसाइड किया इसका आरंभिक तौर पर खुलासा नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें – सूने घर से डीवीआर और प्लॉट से सामान चोरी

प्रतापनगर थाना पुलिस ने बताया कि चांदणा भाखर गली-16 निवासी दिव्या (16) पुत्री आनंद आचार्य रात 11 बजे घर से गाड़ी लेकर निकली थी। काफी देर तक जब वह नहीं आई तब परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। घरवाले तालाब पहुंचे, जहां बाहर गाड़ी खड़ी थी लेकिन वहां पर वह नजर नहीं आई। परिजनों ने जब इसकी सूचना मिलते पुलिस को दी। तब वह तुरंत मौके पर पहुंचे। इसके बाद गोताखोरों को भी वहां पर बुला लिया। रात करीब एक बजे नाबालिग छात्रा को निकाला। इसके बाद उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत बता दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर बुधवार को शव परिजन को सौंपा। दिव्या के निधन के बाद परिजनों ने उसके नेत्रदान भी करवाए।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026