Doordrishti News Logo

चाय पीने के बहाने ट्रक में चढ़े चालक और मालिक पुत्र को धक्का देकर ट्रक लूट ले गए

जोधपुर,चाय पीने के बहाने ट्रक में चढ़े चालक और मालिक पुत्र को धक्का देकर ट्रक लूट ले गए। शहर के सांगरिया बाइपास रोड पर खड़े एक ट्रक को गुमानपुरा के पास में लूट लिया गया। ट्रक चालक और मालिक पुत्र को ट्रक से धक्का देकर दो बदमाश ट्रक को लूट ले गए। इस बारे में बासनी थाने में मामला दर्ज कराया गया है। ट्रक और बदमााशों का पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें – बजट कोई चुनावी जुमला नहीं, हकीकत में इसको बदला जाएगा- पटेल

जैसलमेर के पोकरण स्थित लवां गांव निवासी कस्तुराराम पुत्र भींयाराम भील की तरफ से मामला दर्ज कराया गया। इसमें बताया कि उसका एक ट्रक है जो भाई के नाम से है। 15 जुलाई की शाम को उसकी ट्रक का चालक शेरगढ़ निवासी त्रिलोकराम और उसका पुत्र डूगरराम ट्रक लेकर सांगरिया बाइपास पर खड़े थे। तब इलियास खां एवं श्रवण खां चाय पीने के बहाने ट्रक में चढ़े।

चाय पीने के बाद इलियास ने ट्रक को स्टार्ट करते हुए ले जाने लगा तब उसके पुत्र डूंगरराम और चालक त्रिलोकराम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। मगर यह लोग बाद में ट्रक को लेकर तिंवरी देचू मार्ग से होते हुए गुमानपुरा की तरफ ले गए। फिर ट्रक चालक त्रिलोकराम एवं डूंगरराम के साथ मारपीट करते हुए उन्हें ट्रक से धक्का देकर उतार दिया और ट्रक लेकर फरार हो गए। बासनी पुलिस ने बताया कि ट्रक और लुटेरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related posts:

सात दिवसीय महिला आत्मरक्षा कार्यक्रम संपन्न

April 10, 2026

महिलाएं चढ़ी पानी के टैंक पर समझाइश के बाद उतरीं

April 10, 2026

सिटीबस चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में दो बच्चियां सहित तीन चोटिल

April 10, 2026

साल भर पहले गहने बनाने का ऑर्डर दिया दो लाख रुपए हड़प लिए,केस दर्ज

April 10, 2026

बाइक सवार युवक को नाके पर पकड़ा,पास में मिली 20 ग्राम एमडी ड्रग

April 10, 2026

सूने घर से 70 हजार की नगदी और आभूषण चोरी

April 10, 2026

जिला एवं सेशन न्यायालय पत्रावली विभाग में घुसा अंजान शख्स पत्रावली के दो पन्ने चुरा ले गया

April 10, 2026

बीमाधारी को अपराधी कहने पर ₹12 हजार के दावे पर ढाई गुणा हर्जाना

April 10, 2026

हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री के गोदाम में लगी भीषण आग

April 10, 2026