शातिर ने कॉल किया और खाते में पैसे होने की दी जानकारी: एक लाख पार
- शिकायत के बाद 25 हजार होल्ड
- तीन हजार खाते में लौटे
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर ने कॉल किया और खाते में पैसे होने की दी जानकारी: एक लाख पार। शहर के बनाड़ एरिया नांदड़ी इंद्रप्रस्थ नगर में एक युवक के साथ ठगी हो गई। शातिर ने उसके बैंक एकाउंट में केश पड़ा होने की जानकारी देकर एकाउंट से एक लाख की नगदी साफ कर दी। तीन बार में एक लाख रुपए पार कर लिए गए।
पीडि़त ने साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी। तब 25 हजार रुपए होना बताया गया। तीन हजार रुपए उसके खाते में आए। घटना 6 सितंबर की है। इस बारे में अब बनाड़ पुलिस जांच में जुटी है।
बनाड़ थाने के एसआई सुरेश चंद ने बताया कि इंद्रप्रस्थ नगर नांदड़ी स्थित राधा कृष्ण के सामने रहने वाले अजमल पुत्र पूनाया के साथ यह ठगी हुई। 6 सितंबर को किसी शातिर ने कॉल कर बैंक खाते में रुपए जमा होने बात कहते हुए झांसे में लिया। बाद में उसके बैंक खाते से 1 लाख रुपए निकाल लिए गए।
पीडि़त ने पुलिस को बताया कि खाते से रकम तीन बार में निकाली गई। पहले 90 हजार फिर 5-5 हजार के ट्रांजेक्शन किए गए। साइबर पोर्टल पर पीडि़त ने शिकायत दी तब उसके द्वारा 25 हजार रुपए होल्ड होना बताया गया है। तीन हजार खाते में आए है।
एसआई सुरेश चंद के अनुसार मामले में अब अग्रिम जांच की जा रही है। शातिर के बैंक एकाउंट नंबर के साथ फोन नंबर का भी पता लगाया जा रहा है।
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

