Doordrishti News Logo

कृषक 1.70 लाख की ठगी का शिकार

ट्रैक्टर खरीद के लिए ऑनलाइन सर्च करना पड़ा भरा भारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),कृषक 1.70 लाख की ठगी का शिकार। निकटवर्ती डांगियावास स्थित बिसलपुर गांव के एक कृषक से शातिर ने 1.70 लाख की धोखाधड़ी कर ली। पीडि़त ने नेट पर ऑनलाइन ट्रैक्टर खरीद के लिए सर्च किया था। तब एक शातिर से संपर्क हुआ और कृषक फ्रॉड का शिकार हो गया।

पीडि़त ने साइबर पोर्टल के बाद अब डांगियावास थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। थानाधिकारी राजूराम काला ने बताया कि बिलसपुर स्थित गोयतों की ढाणी निवासी रमेशराम पुत्र मुकनाराम विश्रोई ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि उसने इंटरनेट पर एक ट्रेक्टर खरीदने के लिए सर्च किया था,जहाँ उसका संपर्क विजय कुमार सिंह नाम के व्यक्ति से हुआ।

शातिर ने उसे ट्रैक्टर देने का झांसा दिया और एडवांस राशि के रूप में पैसे जमा कराने को कहा।
शातिर के कहे अनुसार पीडि़त रमेशराम ने 31 अगस्त की शाम को अपने नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाकर,ई-मित्र के बैंक के माध्यम से शातिर के बंधन बैंक 1,70 लाख रुपए ट्रांसफर करवा दिए।

पैसे ट्रांसफर होने के बाद व्यक्ति विजय कुमार सिंह ने ट्रैक्टर देने से साफ मना कर दिया और अब फोन भी नहीं उठा रहा है।
पीडि़त की तरफ से पहले साइबर पोर्टल पर इसकी शिकायत दी गई,तब कुछ रुपए होल्ड हो गए। मगर शेष रकम डूब गई।