सड़क हादसे में घायल युवक की मौत
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सड़क हादसे में घायल युवक की मौत। शहर के भोपाल गढ़ रेलवे क्रॉसिंग के पास में 11 सितंबर को सडक़ हादसे में घायल हुए युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
शातिर ने कॉल किया और खाते में पैसे होने की दी जानकारी: एक लाख पार
बनाड़ पुलिस थाने के एएसआई रतनाराम ने बताया कि दइकड़ा निवासी 28 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र भंवरदास वैष्णव अपनी स्कूटी लेकर जोधपुर से गांव की तरफ जा रहा था। तब भोपालगढ़ रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक उसकी स्कूटी को किसी वाहन चालक ने टक्कर मार दी।
हादसे में घायल मुकेश की अब अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। उसके भाई छगनदास वैष्णव की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दी गई है।
