Doordrishti News Logo

मोबाइल हैक कर 1.41 लाख का फ्रॉड

-साइबर सैल ग्रामीण

-पुलिस ने कराए 70 हजार कराए रिफंड

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),मोबाइल हैक कर 1.41 लाख का फ्रॉड। जोधपुर ग्रामीण की साइबर सैल ने धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति को 70 हजार 600 रुपए रिफंड कराए हैं। शातिर ने एपीके लिंक भेज कर परिवादी का मोबाइल हैक कर दिया और फिर बैंक खाते से राशि को निकाल लिया।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि साइबर सैल,जोधपुर ग्रामीण द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर 70,600 होल्ड करवा दिए। मामला बोरूंदा पुलिस थाने का है।

किशोरी को अगवा कर मारपीट एवं दुष्कर्म का केस दर्ज

बोरूंदा निवासी ओम प्रकाश को फ्रॉडस्टर द्वारा मोबाइल पर एपीके लिंक भेजा गया। एपीके लिंक क्लिक करने पर परिवादी का मोबाइल हैक कर मोबाईल का एक्सेस फ्रॉडस्टर द्वारा ले लिया गया तथा परिवादी के बैंक खाते से 1,41,600 रुपयों की ठगी कर ली गई।

परिवादी ने 1930 पर शिकायत दर्ज करवाई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये साइबर सैल, जोधपुर ग्रामीण द्वारा संबंधित बैंको के नोडल अधिकारियों से संपर्क कर 70,600 रूपये होल्ड करवा दिए,जिन्हें पुलिस थाना बोरून्दा द्वारा जरिये कोर्ट ऑर्डर से वापिस परिवादी को रिफण्ड करवाने में सफलता प्राप्त की है।

4 हजार का फरार इनामी दस्तयाब

कार्रवाई में उपधीक्षक अचलदान,एसआई जेठूदान साइबर सैल के निकट सुपरविजन में साइबर सैल,जोधपुर ग्रामीण में कार्यरत कांस्टेबल पुखराज व दयालसिंह द्वारा 1930 के जरिए साइबर पुलिस पोर्टल पर दर्ज परिवादी की शिकायत पर नोडल अधिकारियों से संपर्क साधा गया। कांस्टेबल गौतम खदाव द्वारा जरिये कोर्ट ऑर्डर करवा कर वापिस परिवादी को रिफण्ड करवाने में सफलता प्राप्त की।

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026