Doordrishti News Logo

गाली-गलौच के विवाद में युवक की हत्या

-एक आरोपी गिरफ्तार

-अन्य की तलाश जारी

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गाली-गलौच के विवाद में युवक की हत्या। सूरसागर थाना पुलिस ने गाली- गलौच के बाद हुए जानलेवा हमले में युवक की हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी विनोद कुमार वाल्मीकि ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 अगस्त की रात करीब 10 से 10:30 बजे उसके बड़े भाई के मकान के सामने कुछ युवक गाली-गलौच कर रहे थे। उसका पुत्र निखिल उन्हें समझाने पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया।

अवैध अफीम बरामदगी के आरोपीयों को 3-3 साल का कठोर कारावास

बीच-बचाव करने पहुंचे परिजन नकुल पर भी जान से मारने की नीयत से वार किया गया, जिससे वह घायल हो गया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया,जहां चिकित्सकों ने निखिल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर मौके को सुरक्षित कर एफएसएल टीम से साक्ष्य जुटाए गए। गठित पुलिस टीम ने देर रात कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस ने हत्या के मामले में साहिल भील (22) निवासी भील बस्ती, नागौरी गेट,जोधपुर को गिरफ्तार किया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और अनुसंधान जारी है।

35 हजार रुपये के लेनदेन के विवाद में महिला की हत्या