Doordrishti News Logo

संदिग्ध कार की तलाशी में मिली मोबाइल टॉवर से चोरी की बैटरियां

-जयपुर के दो युवक गिरफ्तार

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),संदिग्ध कार की तलाशी में मिली मोबाइल टॉवर से चोरी की बैटरियां। शहर की डांगियावास पुलिस ने नाकाबंदी में एक संदिग्ध कार की तलाशी ली। कार मेें मोबाइल टॉवर की बैटरियां रखी हुई थी।

पूछताछ में पता लगा कि मोबाइल टॉवर बैटरियां चोरी की हैं। इस पर पुलिस ने कार में सवार दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ चोरी की मोबाइल टॉवर बैटरियां रखने पर केस दर्ज किया। अग्रिम पूछताछ जारी है।

दस माह में 700 करोड़ की ड्रग्स जब्त

थानाधिकारी राजूराम काला के अनुसार पुलिस ने डांगियावास क्षेत्र में नाकाबंदी कर रखी थी। तब एक संदिग्ध कार की तलाशी ली गई। कार में दो युवक जयपुर के दीपक सिंह और रोहिताश मिले।

कार में मोबाइल टॉवर की बैटरियां मिलने पर उनसे पूछताछ की गई तो पता लगा कि यह मोबाइल टॉवर बैटरियां चोरी की है। जो अलग अलग स्थानों से चुराई गई है। चोरी बैटरियां हजारों की बताई गई है। दोनों को गिरफ्तार कर अग्रिम पूछताछ की जा रही है।