Doordrishti News Logo

हादसों में घायल चार लोगों की मौत

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हादसों में घायल चार लोगों की मौत। कमिश्ररेट में अलग अलग हादसों में घायल हुए चार लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के उपरांत शव परिजन को सुपुर्द किए।
मंडोर पुलिस ने बताया कि भील बस्ती आंगणवा निवासी खींवराज पुत्र गणेशराम ने मर्ग में रिपोर्ट दी कि उसका चचेरा भाई दिनेशचंद्र 31 जुलाई को घर की छत से गिर गया था।

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद

घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर बाद में उसकी मौत हो गई। इसी तरह मानसिक विमंदित गृह आंगणवा में एक किशोर को तबीयत बिगडऩे पर 31 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी बाद में अस्पताल में उपचार के बीच मौत हो गई। सुपरवाइजर महेंद्र जाट ने मर्ग में रिपोर्ट दी। शाही बरेली यूपी निवासी लक्ष्मणपुरी पुत्र मुंशीपुरी ने मंडोर पुलिस थाने में मर्ग दर्ज कराया कि उसका पुत्र 18 साल अवधेशपुरी गत 24 जुलाई को गर्म चाशनी से जल गया था।

उसे उपचार के लिए एमजीएच में भर्ती कराया गया। जिसकी अब उपचार के बीच मौत हो गई। इधर भगत की कोठी पुलिस ने बताया कि जोगमाया कॉलोनी भगत की कोठी निवासी मोरध्वज सिंह पुत्र रघुवीरसिंह ने मर्ग दर्ज कराया कि उसका भाई पृथ्वीराज सिंह 1 अगस्त को घर के अंडर ग्राउण्ड में सीढिय़ों से फिसल कर गिर गया था। वह घायल हो गया। उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, मगर बाद में उसकी मौत हो गई।

युवक पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026