शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की छह मोटरसाइकिल बरामद
-700 सीसीटीवी कैमरे खंगालकर पकड़ा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),शातिर वाहन चोर गिरफ्तार चोरी की छह मोटर साइकिल बरामद। भगत की कोठी थाना पुलिस ने लगातार हो रही मोटर साइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार जून माह में दर्ज बाइक चोरी के मामले की जांच के दौरान विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने करीब 700 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण कर संदिग्ध राजूराम की पहचान की। पूछताछ में आरोपी ने छह मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद 30 जुलाई को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में 2 दिन में 2 बड़ी वारदात,लाखों का माल पार
चोरी की छह बाइक बरामद :-
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई छह मोटर साइकिल बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ पहले भी वाहन चोरी सहित पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अन्य वारदातों में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है।
