Doordrishti News Logo

घरों के बाहर खड़ी चार बाइक चोरी

वाहन चोर सक्रिय

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),घरों के बाहर खड़ी चार बाइक चोरी। शहर में सक्रिय वाहन चोरों ने चार जगहों से बाइक को चुराया। सभी गाडिय़ां घरों के बाहर खड़ी थी। संबंधित थानों में अब केस दर्ज कराए गए है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से वाहन चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

हैण्डलूम के कर्मचारियों ने फर्जी बने ग्राहक परिचितों को दे दिया 19 लाख का सामान

सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार लखारा बाजार निवासी टीपू मो.पुत्र जाकिर मो.ने रिपोर्ट दी कि उसकी बाइक चित्रा सिनेमा डाडिया चौक से चोरी हो गई। गाड़ी 1 अगस्त को चोरी हुई और पुलिस ने अब प्रकरण दर्ज किया है। दूसरी तरफ राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि बालोतरा जिले के मंडली थानान्तर्गत पतासर हाल अरिहंत अग्रिमा निवासी डंूगरराम पुत्र महेंद्र ढाका की बाइक उसके घर के बाहर से चोरी हो गई।

इसी तरह गंगाणा रोड निवासी पप्पूलाल पुत्र गुलाब सिंह की बाइक घर के बाहर से चोरी हो गई। इधर शास्त्रीनगर पुलिस ने बताया कि बालोतरा जिले के गिड़ा स्थित हीरा की ढाणी हाल लाइट इंडस्ट्रीज एरिया चांदोरा धर्मकांटा के भूराराम पुत्र हुकमाराम की बाइक धर्मकांटा के बाहर से चोरी हो गई। संबंधित थाना पुलिस अब वाहन चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Related posts: