Doordrishti News Logo

हैण्डलूम के कर्मचारियों ने फर्जी बने ग्राहक परिचितों को दे दिया 19 लाख का सामान

बिना बिल सामान दिया -एक कर्मचारी गिरफ्तार -दूसरे की तलाश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),हैण्डलूम के कर्मचारियों ने फर्जी बने ग्राहक परिचितों को दे दिया 19 लाख का सामान। शहर के प्रताप नगर सदर पुलिस थाना क्षेत्र की एक हैण्डलूम में काम करने वाले दो कर्मचारियों पर सामान को खुर्दबुर्द कर फर्जी तरीके से अपने परिचितों को सामान देकर 19 लाख से ज्यादा का गबन का केस दर्ज हुआ है।

अवैध बजरी से भरा डम्पर जब्त चालक गिरफ्तार

पुलिस ने प्रकरण सामने आते ही एक आरोपी को पकड़ा है,जिससे अब पूछताछ चल रही है। दूसरा कर्मचारी फिलहाल हाथ नहीं लगा है।
थानाधिकारी सुंदरकला ने बताया कि हैण्डलूम के मैनेजर सुरेंद्र सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि 5 अगस्त को वह ब्राच के मेनगेट पर मौजूद था। तब लगभग 3.30 बजे पर दो ग्राहक माल से भरी हुई एक थैली मैन गेट पर लेकर आए। गेट पर लगे गार्ड ने बिल चैक करा और वो निकल गए।उस थैली मै भरे माल देखकर संदेह हुआ। केश काउटर एवं हैण्डलूम परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए तो पता चला कि दोनों ग्राहक किसी भी काउटर से कोई माल नहीं खरीदा तथा माल का किसी भी केश काउण्टर बिल नहीं बनाया।

सीसीटीवी कैमरा चैक करने पर उक्त दोनों शख्स हैण्डलूम के 2 फ्लोर पर बने जूता काउटर पर हैण्डलूम स्टाफ सैल्समेन भीख सिंह व गंगा सिंह के पास गए। उनके पास जाते ही इधर उधर देखकर थैली जो माल से भरी हुई थी जिसको भीख सिंह ने उनमे से एक शख्स को दे दी एवं वो दोनों शख्स 2 फ्लोर से नीचे उतर कर मैन गेट से बाहर निकल गए।

दोनों को गेट तक छोडऩे के लिए भीख सिंह खुद उनके साथ मैनगेट तक छोडऩे के लिए आया। घटना पर संदेह होने पर पिछले 20-22 दिनो के सीसीटीवी फूटेज चेक किये तो सेल्समेन भीख सिंह व गंगा सिंह द्वारा अपने मिलने वालों को बुलाकर बिना किसी बिल का भुगतान किए सामान देते हुए दिखाई दे रहे है।

फुटवियर काउटर के स्टाक चैक करने पर 01 अप्रेल 2026 से 8 अगस्त तक का डाटा मिलान करने पर कुल 19.60.565 का स्टाक कम मिला। आरोप है कि दोनों ने साजिशपूर्ण तरीके से माल को चोरी छुपे बिना बिल परिचितों को दिए।

थानाधिकारी सुंदर कला ने बताया कि एक नामजद आरोपी भीख सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे से आगे कड़ी को जोड़ा जा रहा है।