म्युल एकाउंट से खाते में आए 1.21 लाख निकाले,आरोपी गिरफ्तार
साइबर क्राइम
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),म्युल एकाउंट से खाते में आए 1.21 लाख निकाले,आरोपी गिरफ्तार। साइबर ठगी की राशि म्युल एकाउंट में आने का सिलसिला जारी है। पुलिस द्वारा खातों की जांच में इसका खुलासा होने पर अब आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।
घरों के बाहर खड़ी चार बाइक चोरी
माता का थान पुलिस ने म्युल एकाउंट से खाते में आए युवक को गिरफ्तार किया है। उसके खाते में 1.21 लाख रूपए आना बताया गया है। अग्रिम पूछताछ जारी है। माता का थान पुलिस ने बताया कि एसआई मेहराज राम की तरफ से केस दर्ज कराया गया।
साइबर ठगी की शिकायत का सत्यापन करवाए जाने पर पता लगा कि आंगणवा निवासी हर्ष के खाते में विभिन्न मद्दों के जरिए 1 लाख 21 हजार 382 रूपए आए थे जो उसने एटीएम और ई- वालेट से निकाल लिए। केस दर्ज होने पर अब उसे गिरफ्तार कर अग्रिम पूछताछ की जा रही है।
Related posts:

लोक गीतों से किया अस्ताचलगामी सूर्य की महिमा का गुणगान

सिगरेट लेने के बहाने बुजुर्ग महिला के गहने लूटे

ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला

आग से लाखों का कपास खाक

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

दुकानदार पर जानलेवा हमला

नाबालिग ने फंदा लगाया व खेजड़ी के पेड़ से गिरे बुजुर्ग की मौत

बस में सफर कर रहे 20 हजार के इनामी को पकड़ा

