Doordrishti News Logo

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

  • 7.60 लाख रुपए बरामद
  • एडम केपिटल कम्पनी के नाम से जोधपुर में प्रत्येक माह 5 करोड़ का निवेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार।जोधपुर कमिश्नरेट की साइबर थाना पुलिस ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 7 लाख 60 हजार रुपए नगद बरामद किए गए। आरोपी एडम कैपिटल कंपनी नाम से जोधपुर में प्रत्येक माह करीब पांच करोड रुपए का निवेश करवाते थे।

साइबर थाने के सहायक पुलिस आयुक्त पदमदान चारण ने बताया कि पुलिस कमिश्नर शरत कविराज के नेतृत्व में बढ़ती साइबर घटनाओं को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत टीम ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। टीम ने न्यू पावर हाउस रोड जोधपुर पर एक बिल्डिंग में चल रहे एडम कैपिटल नाम की विदेशी कंपनी के ऑफिस पर दबिश दी। यहां से दो आरोपी रूपनगर पाल रोड निवासी दीपक पाल सिंह पुत्र लालसिंह राजपुरोहित और वर्धमान नगर शोभावतों की ढाणी निवासी निर्मल लाहोटी पुत्र नटवरलाल माहेश्वरी को दस्तयाब किया गया।

युगल ने भागने के बाद कोर्ट से लिया प्रोटेक्शन

उनके कब्जे से 7 लाख 60 हजार रुपए हिसाब किताब और घटना में प्रयुक्त डिजिटल सामग्री जब्त की गई। साइबर थानाधिकारी सुरेश सारण ने बताया कि परिवादी राम स्वरूप निवासी भदवासिया ने इस संबंध में रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि उससे एडम कैपिटल कंपनी में इन्वेस्ट करवाकर ठगी की गई। इन्वेस्टर और ब्रोकर को कम से कम 10 प्रतिशत लाभ का लालच देकर इन्वेस्ट करवाते। फिर उसी पैसों को घाटे में दिखाकर आमजन के साथ आर्थिक अपराध करते थे।

Related posts:

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026