Doordrishti News Logo

युगल ने भागने के बाद कोर्ट से लिया प्रोटेक्शन

लिव इन में रह रहे युवती के परिजन का देवनगर थाने के बाहर प्रदर्शन

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),युगल ने भागने के बाद कोर्ट से लिया प्रोटेक्शन। शहर के देवनगर पुलिस थाना क्षेत्र से एक युगल गत महिने फरार हुआ था। जिस पर बाद में युगल आठ दस दिन में कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुआ और लिव इन में रहने की इच्छा जताई। बाद में पुलिस ने भी कोर्ट सुरक्षा में भेज दिया।

सरस केबिन संचालक पर हुए जानलेवा हमले करने के पांच आरोपी गिरफ्तार

बुधवार की रात को लड़की के परिजन इस बात को लेकर हंगामा करने लगे कि लडक़ी को जबरन रखा गया है। वे देवनगर थाने के बाहर जमा हो गए और प्रदर्शन करने लगे। बाद में थाने की पुलिस की तरफ से रात तक समझाइश कर मामला शांत करवाने का प्रयास जारी रहा।

देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि एक युगल गत महिने अपने घर से लापता हुआ था। बाद आठ दस दिन में हाजिर हो गया। युवती ने युवक के साथ जाना बताया था और हाईकोर्ट से प्रोटेक्शन ले रखा था। युगल अब लिव इन में है। युगल बालिग है।

इधर बुधवार की रात को लडक़ी के परिजन देवनगर थाने के बाहर जमा हो गए और लडक़ी को बुलाने की मांग करने लगे। उनका कहना था कि लडक़ी को जबरन रखा गया है। जबकि उन्हें कोर्ट के हवाले से समझाया भी गया। देर रात तक हंगामा और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी जारी थी।