दिनदहाड़े दुकान में घुसा चोर, लोगों ने पकडक़र पुलिस को सौंपा

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),दिनदहाड़े दुकान में घुसा चोर,लोगों ने पकड क़र पुलिस को सौंपा। जालोरी गेट स्थित बड़ी ईदगाह के मुख्य गेट के पास एक दुकान में चोरी की नीयत से घुसे युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंपा। उसका साथी भागने में कामयाब हो गया।

जानकारी के अनुसार ईदगाह के बाहर ओमप्रकाश राठी की किराणा और गोली बिस्कुट की दुकान है। दोपहर में दुकानदार अपनी दुकान बंद कर किसी कार्य से गया हुआ था। करीब ढाई बजे दो युवक यहां आए और शटर ऊपर कर दुकान में घुस गए। चोर दुकान में तलाशी कर रहे थे तभी तीन-चार टेक्सी चालकों व अन्य युवकों को संदेह हुआ और उन्होंने चोरों को पकड़ लिया। पूछताछ और जेबों की तलाशी ली इस बीच एक युवक धक्का-मुक्की कर हाथ छुड़ाकर भाग निकला। हालांकि उसके साथी को पकड़ लिया।

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का खुलासा,दो आरोपी गिरफ्तार

पकड़े गए युवक ने अपना नाम अर्जुन बताया। इलाके के लोगों ने सरदारपुरा पुलिस को सूचित किया जहां से पुलिस मौके पर आई और आरोपी युवक को थाने ले गई। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है।

Related posts:

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026