Doordrishti News Logo

पढ़ाई के कारण शादी मना करने पर सगाई तोड़ समाज से किया बहिष्कृत

एमबीबीएस कर रही लड़की की शादी के लिए ससुराल वालों ने बनाया दबाव

जोधपुर,पढ़ाई के कारण शादी मना करने पर सगाई तोड़ समाज से किया बहिष्कृत। शहर के शोभावतों की ढाणी यूआईटी क्वार्टर कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार को समाज के पंचों ने फरमान जारी कर समाज से बहिष्कृत कर दिया। पीडि़त ने न्यायालय की शरण लेकर डांगियावास थाने में इस बाबत केस दर्ज करवाया है। पीडि़त की बेटी उदयपुर में एमबीबीएस कर रही है और उसकी सगाई आठ साल पहले हुई थी,जिस पर शादी के साथ पढ़ाई छोडऩे का दबाव बनाया जा रहा था। पीडि़त परिवार के इंकार किए जाने पर सगाई को तोड़ दिया गया और परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया गया।

यह भी पढ़ें – शुक्रवार को 9 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

शोभावतों की ढाणी यूआईटी क्वार्टर कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी बेटी उदयपुर में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। आठ साल पहले उसकी सगाई डांगियावास के प्रधान चौधरी पुत्र गंगाराम के साथ की गई थी। अब उसके ससुराल वालों ने शीघ्र शादी का दबाव बनाने के साथ बेटी की पढ़ाई छुड़वाने को कहा। पीडि़त ने इसके लिए मना किया तो गंगाराम के परिवार और गांव के पंचों और सरपंचों सहित 17 लोगों ने बैठक बुलाई और उसके परिवार को समाज से बहिष्कृत कर दिया। पुलिस ने इसमें लडक़ी के ससुराल वालों गंगाराम जाट,उसके पुत्र प्रधान चौधरी,हरचंदराम सहित 17 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अग्रिम जांच की जा रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026