Doordrishti News Logo

हॉस्टल के कमरे से लेपटॉप और रुपए चोरी

जोधपुर,हॉस्टल के कमरे से लेपटॉप और रुपए चोरी। शहर के बोंबे मोटर्स सर्किल के पास में एक हॉस्टल के कमरे से लेपटॉप और रुपए चोरी हो गए। निजी फर्म में अधिकारी लगे व्यक्ति ने इस बाबत प्रतापनगर सदर थाने में मामला दर्ज कराया है।
प्रतापनगर सदर पुलिस ने बताया कि मूलत: मध्यप्रदेश के गुना हाल बोंबे मोटर्स चौराहा के समीप जैन हाउस में रहने वाले अनुभव पुत्र अशोक कुमार ने मामला दर्ज करवाया।

यह भी पढ़ें – टीटीई ने सोने की अंगूठी व पायजेब यात्री को लौटाई

इसमें बताया कि वह पिछले साल डेढ़ साल से यहां हॉस्टल में रह रहा है। वह एक निजी फर्म में सैल्स मार्केटिंग कंपनी में अधिकारी के तौर पर कार्य कर रहा है। उसके हॉस्टल के कमरे से अज्ञात चोर दो लेपटॉप,25 हजार की नगदी के साथ ओरिजनल दस्तावेजों को चोरी कर ले गया। सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध युवक नजर आया है जो हॉस्टल से निकलते दिखा है। प्रताप नगर सदर पुलिस इस बारे में अब जांच कर रही है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026