Doordrishti News Logo

शुक्रवार को 9 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

  • विधानसभा आम चुनाव-2023
  • नाम निर्देशन पत्र लिए जा सकेंगे 6 नवम्बर तक

जोधपुर,शुक्रवार को 9 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र विधान सभा आम चुनाव-2023 के लिए जिले में शुक्रवार को 9 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र प्रस्तुत किए। जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) जोधपुर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को फलौदी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पब्बाराम ने 2,लोहावट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विकास,ओसिंया से निर्दलीय प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह, सरदारपुरा से निर्दलीय प्रत्याशी अशरफ खान,जोधपुर से निर्दलीय प्रत्याशी अनिरूध सिंह,सूरसागर से निर्दलीय प्रत्याशी कमल श्यामवानी ने 1-1 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए।

यह भी पढ़ें – वृद्ध के कमरे से मल्टीमीडिया फोन चोरी

इसी प्रकार लूणी से निर्दलीय प्रत्याशी पप्पूराम मेघवाल ने 1 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेेस प्रत्याशी महेन्द्र विश्नोई ने 4 नामांकन पत्र दाखिल किए। बिलाड़ा विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी महेन्द्र ने नामांकन पत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तक जिले में कुल 15 अभ्यर्थीयों ने 20 नामांकन प्रस्तुत किए हैं। जिसमें फलोदी विधानसभा से 5 अभ्यर्थियों ने 6, लूणी से 2 अभ्यर्थियो ने 5,बिलाड़ा से 2 अभ्यर्थियो ने 3,लोहावट से 1, ओसिंया से1,सरदारपुरा से 1,जोधपुर से 1,सूरसागर से 2 नामांकन प्रस्तुत किए गये। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रपत्र भरने की अंतिम तारीख 6 नवम्बर रहेगी। इस अवधि के दौरान 5 नवबंर,रविवार को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन दाखिल नहीं किए जा सकेंगे।नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा 7 नवम्बर को की जाएगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख 9 नवम्बर है। 25 नवम्बर को मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। मतगणना 3 दिसम्बर को होगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लिकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बोरानाडा पुलिस की कार्रवाई: अवैध खनन पर शिकंजा तीन आरोपी गिरफ्तार

August 25, 2026

शातिर वाहन चोर गिरफ्तार 10 मोटर साइकिल बरामद

August 25, 2026

दावेदारों का उत्साह भाजपा में जनता के विश्वास का प्रमाण- संगीता यादव

August 25, 2026

जोधपुर के विकास का फैसला करेगा निकाय चुनाव,भाजपा बनाएगी बोर्ड-मदन राठौड़

August 25, 2026

विचाराधीन बंदी की मौत पर एफआईआर दर्ज

August 25, 2026

डंपर चालक ने लिया बाइक सवारों को चपेट में एक की मौत दूसरा घायल

August 25, 2026

पायल खरीदने पहुंची महिलाएं साड़ी में छुपाकर ले गई पायलों का ज्वैलरी बॉक्स

August 25, 2026

जेन जी नहीं युवाओं को युवा शक्ति कहें: संगीता यादव

August 25, 2026

अधिवक्ता को इंटरनेशनल वॉइस मैसेज से दो करोड़ की धमकी, पुत्र को जान से मारने की दी धमकी

August 25, 2026