Doordrishti News Logo

डेगाना-रतनगढ़ रेलखंड पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन शुरू

  • विद्युतीकृत रेल मार्ग पर सवारी गाड़ियों के संचालन प्रारंभ
  • जोधपुर-डेगाना-रतनगढ़-बीकानेर रूट इलेक्ट्रिक रेल से कनेक्टिविटी

जोधपुर,डेगाना-रतनगढ़ रेलखंड पर पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन शुरू। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में डेगाना-रतनगढ़ रेल मार्ग पर पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रेन का संचालन किया गया। इस रेल मार्ग पर रविवार को गाड़ी संख्या 19027 बांद्रा-जम्मूतवी विवेक एक्सप्रेस का सफल संचालन किया गया।

यह भी पढ़ें – अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर कार्यक्रमो का आयोजन

मंडल रेल प्रबंधक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 153 रूट किमी, डेगाना-रतनगढ़ रेल मार्ग के बीच इलेक्ट्रिक ट्रैक पर सवारी और एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रारंभ हो गया है तथा अब जोधपुर से डेगाना- रतनगढ़ के रास्ते राजधानी दिल्ली तक इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने का मार्ग भी प्रशस्त हो गया है। अब इनका नियमित इलेक्ट्रिक लोको से संचालन किया जाएगा।

डीआरएम ने बताया कि मंडल ने उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ के कुशल नेतृत्व में पिछले दो वर्षों से निरंतर कार्य निष्पादन से यह बड़ी सफलता अर्जित की है। जिससे अब इलेक्ट्रिक ट्रैक पर द्रुत गति से ट्रेनों का संचालन प्रारंभ होगा। जिससे समय की बचत तो होगी ही रेलवे की डीजल पर निर्भरता भी कम हो जाएगी। उल्लेखनीय है कि जोधपुर मंडल के मकराना-फुलेरा रेल मार्ग के विद्युतीकरण के पश्चात शुक्रवार को पहली बार इलेक्ट्रिक गुड्स ट्रेन का भगत की कोठी तक सफलता पूर्वक संचालन किया गया। इसके बाद फुलेरा-जोधपुर रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेक्शन पर पहली 38 वैगन की 1250 टन वजनी गुड्स ट्रेन के सफलतापूर्वक संचालन किया।

जोधपुर मंडल पर संपूर्ण विद्युतीकरण
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल पर विद्युतीकरण कार्य पूरा करवा लिया गया है,जिसमें से जोधपुर- मारवाड़ जंक्शन और जोधपुर- बीकानेर,लूनी-भीलड़ी और रतनगढ़ रेल मार्गों पर इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन प्रारंभ किया जा चुका है। जोधपुर मंडल पर 1626 में से अब थैयात हमीरा से सानू रेलवे स्टेशनों के बीच सिर्फ 58 किमी मार्ग का विद्युतीकरण शेष है जिसका कार्य द्रुत गति से करवाया जा रहा है।

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026