Doordrishti News Logo

फाइनेंस कर्मी के मालिक और दोस्त का रास्ता रोककर मारपीट

एक लाख रुपए छीनने का आरोप

जोधपुर,फाइनेंस कर्मी के मालिक और दोस्त का रास्ता रोककर मारपीट। शहर के शिकारगढ़ मिनी मार्केट में एक निजी बैंक के पास में कुछ लोगो ने फाइनेंस कंपनी के मालिक और उसके दोस्त का रास्ता रोककर मारपीट की फिर किश्त के 1 लाख आठ हजार रुपए छीन लिए। आरोपियों ने उन्हेें केस दर्ज नहीं करवाने के लिए धमकाया। घटना को लेकर पीडि़त ने एयरपोर्ट थाने में मामला दर्ज करवाया है।

यह भी पढ़ें – फाइनेंस कंपनी की महिला कर्मचारी को झांसा देकर गोल्ड और 2.07 लाख चंपत

शिव कॉलोनी शिकारगढ़ निवासी रजनीश पुत्र मनोहरलाल विश्रोई की तरफ से केस दर्ज करवाया गया। इसमें बताया कि वह रातानाडा स्थित पीडब्लूडी कॉलोनी के पास में अपना एक कार्यालय एम्बर्ट फाइनेंस्ट प्राइवेट लिमिटेड नाम से चलाता है। वह अपने एक मित्र प्रकाश को लेकर एयरपोर्ट शिकारगढ़ मिनी मार्केट में एक बैंक के एटीएम पर पहुंचा था। यहां पर रुपए निकालने के बाद वापिस जाने लगे तब भजनलाल गोदारा,प्रेम सोउ एवं प्रकाश सिहाग वहां आए और मारपीट की फिर जेब से एक लाख आठ हजार रुपए निकाल लिए। उन लोगों ने हाथ में पहने क्लिप से वार किया। जिससे उसके सिर पर चोट लग गई। एयरपोर्ट थाना पुलिस अब आरोपियों की तलाश में जुटी है।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: