Doordrishti News Logo

टनल में फंसे श्रमिकों को निकालना सर्वोच्च प्राथमिकता-गडकरी

केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री की सिलकयारा में मीडिया से बातचीत

उत्तरकाशी,केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सिलक्यारा टनल पहुंचकर रेस्क्यू कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए गडकरी ने कहा कि अंदर फंसे मजदूरों की भारत सरकार और सभी को बहुत चिंता है। टनल में फंसे श्रमिकों को निकालना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार से उनकी जान बचाया जाए,उन्हें वहां से निकाला जाए,ऐसा हमारा प्रयास है। हम लोग सभी प्रयासों के बारे में चर्चा कर रहे हैं। जियोलॉजी में रॉक के अलग अलग प्रकार का हार्डनेश होता है। जैसे क्वार्टजाइट,फ़िलाइट, जिप्सम,शिस्ट,नीस,डायमंड यहां पर किसी में सॉफ्ट है किसी में हार्ड है डायमंड सबसे हार्ड है। स्वाभाविक रूप से दिक्कतें बहुत आ रही हैं। हम इसके लिए छह विकल्प पर काम शुरू कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें – सजग व सक्रिय रहकर अधिक से अधिक मतदान करवाएं-नड्डा

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की अलग-अलग एजेंसियां की सेवाएं ली जा रही हैं। उत्तराखंड सरकार इसमें काम कर रही है। व्यक्तिगत संस्थाओं के एक्सपर्ट के द्वारा भी इस पर काम किया जा रहा है। बीआरओ द्वारा इसमें जो अंदर फंसे हुए श्रमिकों को खाना पहुंचाने के लिए भी कार्य किया जा रहा है। लाइन में और दूसरे लाइन में भी कार्य किया जा रहा है। आने वाले समय में जो अंदर फंसे हुए है विशेष रूप से उन्हें खाना पहुंचाया जाए। यहां जो अनेक प्रयास चल रहे हैं उनमें टेक्नोलॉजी एवं मशीनों द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और राज्य सरकार द्वारा जो भी आवश्यक हो रोड,पानी, विद्युत लाइट सपोर्टिंग जो भी आवश्यकता हों वो पूरी कर दी जायेगी।

दूरदृष्टि न्यूज़ की एप्लीकेशन यहाँ से इनस्टॉल कीजिए – https://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कांग्रेस के पास तथ्य हैं तो प्रमाण दे संवैधानिक संस्थाओं को बदनाम करना बंद करे: महापौर मेहता

September 28, 2026

बदरीनाथ में डीजे का हंगामा: सनातन को चुनौती

September 28, 2026

सीताराम मंदिर में माता नन्दा सुनंदा की प्राण प्रतिष्ठा

September 23, 2026

कोटद्वार में हाथियों का आतंक,रात भर दहशत में ग्रास्टनगंज के लोग

September 13, 2026

पिलानी के डॉ.राघव पाठक को जर्मनी का प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक अवार्ड

September 7, 2026

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

हिमालय की दर्दभरी पुकार: रोक दो अब अत्याचार

September 2, 2026

सोमेश्वर में दर्दनाक हादसा:मकान ढहने से 3 की मौत

September 1, 2026

सप्ताह भर पूजन के बाद गौर महेश को दी विदाई

August 31, 2026