उधारी चुकाने के लिए वृद्धा को बुलाया तीन महिलाओं ने की मारपीट, चेन गुम हुई
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),उधारी चुकाने के लिए वृद्धा को बुलाया तीनमहिलाओं ने की मारपीट, चेन गुम हुई। शहर के मसूरिया स्थित शांति नगर में एक वृद्धा के साथ तीन महिलाओं ने मारपीट की। वृद्धा को पहले उधारी चुकाने के लिए बुलाया गया। बाद में मारपीट की गई। वृद्धा के सोने की चेन भी इस दरमियान गिर गई।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का जोधपुर पहुंचने पर स्वागत
पीडि़ता ने अब देवनगर थाने में नामजद महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कराया है। देवनगर पुलिस ने बताया कि शांति नगर मसूरिया की रहने वाली सन्नी देवी पत्नी राजन की तरफ से रिपोर्ट दी गई।
इसमें बताया कि उसका क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को रुपयों को लेकर लेन देन का विवाद चल रहा है। उसे उधारी के रुपए चुकाने के लिए अपने घर पर बुलाया था। जहां बाद में उससे मारपीट की गई। मारपीट में उसकी सोने की चेन भी गिर गई। देवनगर पुलिस ने पीडि़ता सन्नी देवी की रिपोर्ट पर अब जांच आरंभ की है।
Related posts:

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

