Doordrishti News Logo

डीआरएम ने किया जोधपुर मंडल के ई समाचार बुलेटिन का विमोचन

जोधपुर, उत्तर-पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल राजभाषा विभाग की ओर से प्रकाशित ई-समाचार बुलेटिन का विमोचन बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक गीतिका पांडेय ने किया।
डीआरएम ने ई-समाचार बुलेटिन की प्रशंसा करते हुए जोधपुर मंडल पर इसे सराहनीय प्रयास बताया और कहा कि इससे रेलकर्मियों को जोधपुर मंडल की महत्वपूर्ण गतिविधियों की जानकारी मिल सकेगी।

अपर मुख्य राजभाषा अधिकारी एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक(परिचालन) मनोज जैन ने कहा कि ई समाचार बुलेटिन से जोधपुर मंडल के सभी रेलकर्मी लाभान्वित होंगे उन्होंने राजभाषा विभाग द्वारा इसके लिए संकलित की गई सामग्री की प्रशंसा की। बुलेटिन संपादक राजभाषा अधिकारी शिवचरण बैरवा के अनुसार मंडल स्तर पर प्रकाशित ई-बुलेटिन में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की जोधपुर यात्रा,जोन के महाप्रबंधक विजय शर्मा के वार्षिक निरीक्षण,गणतंत्र दिवस समारोह एवं जोधपुर मंडल पर करवाए विकास कार्यों,उपलब्धियों के साथ-साथ प्रमुख आयोजनों तथा नवाचारों की कवरेज सचित्र प्रकाशित की गई है।

कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक (इंफ्रा) मनोज गुप्ता,वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) मुकेश कुमार मीणा,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र मीणा,वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी रघुवीर सिंह चारण सहित सभी शाखा अधिकारी मौजूद थे। प्रारम्भ में अपर मंडल रेल प्रबंधक जैन ने स्वागत किया तथा राजभाषा अधिकारी बैरवा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

समाचार बुलेटिन के प्रकाशन में प्रवीण कुमार शर्मा,सुल्तान मीणा,शशि दवे ने सहयोग किया तथा राजकुमार जोशी ने मंडल की महत्वपूर्ण गतिविधियों की सामग्री उपलब्ध कराई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

जिला परिषद सदस्यों के लिए सुबह 10 बजे तक 15.55% मतदान

October 28, 2026

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026