डा. संगीता सोलंकी भाजपा ओबीसी मोर्चा दिल्ली की सह-प्रभारी नियुक्त
जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार भाजपा राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष डा. के लक्ष्मण ने ओबीसी मोर्चा को मजबूती देने के लिये विभिन्न राज्यों के प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्ति की। भाजपा संभाग मीडिया प्रभारी जगदीश धाणदिया ने बताया कि ओबीसी मोर्चा के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिये भाजपा ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डा. संगीता सोलंकी को दिल्ली का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।
इनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा को मजबूत करना एवं केन्द्र सरकार की योजना को जन-जन तक पहुंचाना, बुथ स्तर तक पन्ना प्रमुख नियुक्त करना इत्यादि की जिम्मेदारी सौंपी गई है। डा. संगीता सोलंकी को दिल्ली का सह-प्रभारी बनाये जाने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. लक्ष्मण, राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष डा. सतीश पूनिया, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष ओम प्रकाश भडाना,भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र जोशी का आभार प्रकट किया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

उत्तराखंड के गढ़वाल में पुल से नदी में गिरी बस आठ की मौत 26 घायल

सेना में रहते हुए तीन युद्ध में भाग लिया था रणजीत सिंह थापा ने

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बीस न्यायिक अधिकारियों के ट्रांसफर और नई नियुक्तियां

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

आशियाना अमरबाग के चुनाव संपन्न,लोकेश चौधरी बने अध्यक्ष

विभाजन की त्रासदी की प्रत्यक्षदर्शी 'आमा' ने मनाया 91वां जन्मदिन

