डॉ.राकेश शर्मा प्रदेशाध्यक्ष, डॉ.पवन शेखावत बने महासचिव
विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान को नया नेतृत्व
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ.राकेश शर्मा प्रदेशाध्यक्ष, डॉ.पवन शेखावत बने महासचिव। विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान इकाई को नया नेतृत्व मिल गया है। गुरुवार को हुई ऑनलाइन बैठक में डॉ. राकेश कुमार शर्मा को प्रदेशाध्यक्ष और डॉ.पवन सिंह शेखावत को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया गया।
इसे अवश्य पढ़ें –जोधपुर में 18 दुकानों पर केस,8 लाइसेंस निलंबित
केंद्रीय महासचिव डॉ.सुरेंद्र चौधरी ने दोनों नामों की सर्वसम्मति से घोषणा की। उन्होंने आयुर्वेद उन्नयन के लिए परिषद के दिशा- निर्देशों पर काम करने के निर्देश दिए।
बैठक में राष्ट्रीय संगठन सचिव प्रो.योगेश चंद्र मिश्रा,कुलगुरु आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर,पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो.गोविन्द सहाय शुक्ला,राष्ट्रीय सह संगठन सचिव प्रो.कमलेश कुमार द्विवेदी, राष्ट्रीय सचिव डॉ.किशोरी लाल शर्मा, राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख डॉ. रामतीर्थ शर्मा,डॉ.बाबू लाल बराला सहित प्रदेश सदस्य मौजूद थे।
डॉ.राकेश शर्मा वर्तमान में जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर शरीर रचना विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर हैं। वे चीफ प्रॉक्टर, चेयरमैन नैक-आइक्यूएसी, डायरेक्टर मानव संसाधन विकास केंद्र,डायरेक्टर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम केंद्रीय पुस्तकालय, डायरेक्टर डीपीएमई और नोडल ऑफिसर यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ यूनानी टोंक हैं।
डॉ.शर्मा विश्वविद्यालय के अंतरराष्ट्रीय रिसर्च जर्नल, स्वास्थ्य पत्रिका और समाचारिकी के मुख्य संपादक भी हैं। वे शिक्षा मंत्रालय के एआई एसएचई प्रकल्प के नोडल ऑफिसर और गोवा यूनिवर्सिटी में बोर्ड ऑफ स्टडीज के सदस्य हैं। इंग्लैंड,चेक गणराज्य,ऑस्ट्रिया,हंगरी, जर्मनी, यूएई सहित कई देशों में अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में भाग ले चुके हैं।
डॉ.पवन सिंह शेखावत जिला आयुर्वेद चिकित्सालय बुद्ध विहार अलवर में वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी हैं। पूर्व में वे जयपुर प्रांत प्रभारी और चिकित्सक प्रकोष्ठ प्रदेश प्रभारी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में कौशल विकास और आयुर्वेद प्रचार के कई कार्यक्रम हुए।
विश्व आयुर्वेद परिषद की स्थापना 1977 में हुई थी। यह आयुर्वेद के क्षेत्र में विश्व स्तर पर कार्यरत सबसे बड़ा गैर-लाभकारी,गैर-सरकारी संगठन है। इसका उद्देश्य आयुर्वेद को प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली के रूप में बढ़ावा देना और वैश्विक स्वीकृति दिलाना है।
