जोधपुर में 18 दुकानों पर केस,8 लाइसेंस निलंबित

रात 8 बजे बाद शराब बेचने पर गिरी गाज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),जोधपुर में 18 दुकानों पर केस,8 लाइसेंस निलंबित। राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश पर आबकारी विभाग ने रात 8 बजे बाद मदिरा बेचने वालों पर शिकंजा कसा। 18 दुकानों पर अभियोग दर्ज किए गए,8 कम्पोजिट मदिरा दुकानें निलंबित कर दी गईं।

मंत्री अविनाश गहलोत आज जोधपुर आयेंगे

जिला आबकारी अधिकारी डॉ.भवानी सिंह राठौड़ ने बताया कि हाईकोर्ट ने 22 मई 2026 को रात 8 बजे बाद शराब बिक्री पर शत-प्रतिशत रोक और आपातकालीन खिड़की/छेद बंद करने के निर्देश दिए थे।

पालना में विभाग ने 11 दलों का गठन किया। ये दल रात 8 से 12 बजे तक लगातार गश्त कर रहे हैं। रात 8 बजे बाद बिक्री पर पूर्ण नियंत्रण कायम किया गया है।

निलंबित 8 दुकानें
जोधपुर पश्चिम से राजवीर दान 23 सेक्टर सीबीएच w 23,दिव्या कुमार गंगावाणी जालोरी गेट से 12वीं रोड शॉप नंबर 3,बरखा मेवाड़ा मिल्कमैन कॉलोनी से प्रेक्षा हॉस्पिटल शॉप नंबर 2, रणजीत दान उज्जवल अखलिया चौराहा से 6th पुलिया शॉप नंबर 4, भजनलाल आखलिया चौराहे से 6th पुलिया शॉप नंबर 1,मुनाराम बाबा रामदेव रोड गवारिया बस्ती से गद्दी तिराया शॉप नंबर 2।

जोधपुर शहर से सरोज कुमारी चौधरी मोहनपुरा पुलिया से भाटी चौराहा शॉप नंबर 3,उमराव कंवर आरटीओ गेट से आरटीओ ऑफिस रोड विद्यानगर शॉप नंबर 1।

अभियोग दर्ज
18 दुकानों में जोधपुर पश्चिम से सोनू मेवाड़ा जालोरी गेट से आखलीया चौराहा शॉप नंबर 4, आसकरण सिंह मोहनपुरा पुलिया से भाटी चौराहा शॉप नंबर 2,राजवीर दान, दिव्या कुमार,बरखा मेवाड़ा,भजनलाल, रणजीत दान,मुनाराम शामिल हैं।

जोधपुर शहर से उमराव कंवर,सरोज कुमारी,खुशी एंटरप्राइजेज ओलंपिक बिग बाजार,भावना कंवर भाटी मोहनपुरा पुलिया, छोटू सिंह महामंदिर चौराहे से नागोरी गेट पर केस हुए।

ओसियां से चंदन सिंह बारा खुर्द,मूल सिंह बनाड़, जोधपुर ग्रामीण से महेंद्र मेवाड़ा भंसाली भवन से डीपीएस चौराया,भगवान सिंह झंवर,कमल कपूर बोरानाडा शॉप नंबर 4 पर भी कार्रवाई हुई। विभाग ने साफ किया कि नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।