श्मशान स्थल पर श्वानों ने गड्ढे से भ्रूण को बाहर निकाला
जोधपुर(डीडीन्यूज),श्मशान स्थल पर श्वानों ने गड्ढे से भ्रूण को बाहर निकाला। शहर के सूरसागर स्थित सुखराम नगर में मेघवाल समाज के एक श्मशान स्थल से नवजात का भ्रूण कुत्तों द्वारा गड्ढे से बाहर निकाल दिया गया। पुलिस को पता लगने पर मौके पर पहुंची और भ्रूण को एमजीएच की मोर्चरी में भिजवाया गया।
इसे भी पढ़ें – आरएसी के जवान की पत्नी ने फंदा लगाकर दी जान
भ्रूण कन्या जात का बताया गया है, जो किसी बालोतरा के एक व्यक्ति द्वारा दफनाए जाने की जानकारी आरंभिक तौर पर मिली है। थाना अधिकारी हरीशचंद्र सोलंकी ने बताया कि शाम को सूचना मिली कि सुखराम नगर में मेघवाल समाज के श्मशान स्थल से एक बच्चे का शव गड्ढे से निकाल कर श्वानों द्वारा नोंचा जा रहा है,इस पर वे माौके पर पहुंचे।
उन्होंने बताया कि शव नहीं होकर यह एक भ्रूण था जो कन्या जात का है। चेहरा क्षतविक्षत था। यह किसी बालोतरा के एक व्यक्ति द्वारा दफनाने की बात अभी सामने आई है। उसे बुलाया गया है।
बेल आईकन को प्रेस कीजिए,हर खबर आप तक स्वत: पहुंच जाएगी
Related posts:

बीकानेर के व्यापारी से 50 लाख की लूट

जोधपुर के अद्विक चौधरी को नेशनल रोलर स्केटिंग में दो सिल्वर मेडल

एंटीबायोटिक का असर बचाने में हर परिवार की भूमिका-आईएमए जोधपुर

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

