Doordrishti News Logo

बस में पार्सल कर मंगवाया डोडा पोस्त, ले जाते हुए गिरफ्तार

जोधपुर, शहर की प्रतापनगर पुलिस ने बाइक सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर 9.2 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। उसने एक बस में पार्सल से यह डोडा पोस्त मंगवाया था। अब इस बारे में सप्लायर का पता लगाया जा रहा है।
प्रतापनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मुखबिरी सूचना मिली कि थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति बाइक पर अवैध रूप से डोडा पोस्त लेकर निकल रहा है।

पुलिस की टीम में शामिल एएसआई मदनसिंह, कांस्टेबल शंकर कुमावत, विश्वप्रताप सिंह, हरीराम एवं जीयाराम ने उसे बाइक पर पकड़ा। आरोपी के पास तलाशी में 9.2 किलो अवैध डोडा पोस्त जब्त हुआ। इस पर डांगियावास के जालेली चंपावता निवासी हुकमाराम पुत्र रतनाराम विश्रोई को गिरफ्तार कर लिया गया। आरंभिक पूछताछ में उसने बताया कि यह अवैध डोडा पोस्त उसने बस द्वारा पार्सल कर मंगवाया था। अग्रिम अनुसंधान प्रताप नगर सदर थानाधिकारी मुक्ता पारिक की तरफ से किया जा रहा है। सप्लायर के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

रेल सफर में मदद का हाथ आरपीएफ ने निभाया अपनों सा साथ

October 28, 2026

जोधपुर: जेल के दरवाजे बंद आसाराम की एंट्री पर रोक,अगले ठिकाने को लेकर सस्पेंस बरकरार

October 28, 2026

राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान के स्काउट्स का अभिनव प्रदर्शन

October 28, 2026

568 मतदान बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी 50 क्रिटिकल ग्राम पंचायतों पर रहेगी विशेष निगरानी

October 28, 2026

पंचायत चुनावों में ड्रोन कैमरों से निगरानी

October 28, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज के 1976 बैच का स्वर्ण जयंती पुनर्मिलन समारोह संपन्न

October 28, 2026

2 साल से फरार 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

कैंपर से 9 पेटी अवैध शराब बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

October 27, 2026

रात दो बजे नई स्कॉर्पियो एन को लगाई आग

October 27, 2026