डॉक्टर्स ने सुनाए एक से बढ़कर एक नगमे
स्वतंत्रता दिवस पर जोधपुर डॉक्टर्स म्यूजिक क्लब की संगीत संध्या
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),डॉ क्टर्स ने सुनाए एक से बढ़कर एक नगमे।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Jodhpur Doctors Music Club द्वारा संगीत संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के चिकित्सकों ने अपने व्यस्त चिकित्सा कार्य से समय निकालकर संगीत, मित्रता और मनोरंजन की एक यादगार शाम का आनंद लिया।
4.405 किलो डोडा पोस्त व 359 ग्राम अफीम दूध बरामद 1 गिरफ्तार
कार्यक्रम के आयोजक डॉ आशीष व्यास ने बताया कि डॉ विवेक भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित इस संगीतमय संध्या में चिकित्सकों ने अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों को अपने पेशेवर दायित्वों से कुछ समय निकालकर संगीत के माध्यम से एक-दूसरे से जुड़ने और तनावमुक्त वातावरण में साथ समय बिताने का अवसर प्रदान करना था।
कार्यक्रम में विभिन्न वरिष्ठ चिकित्सकों,रेजिडेंट चिकित्सक आदि ने गायन प्रस्तुतियां दीं और उपस्थित सदस्यों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजन में संगीत,मित्रता और पारिवारिक माहौल का सुंदर संगम देखने को मिला।
डॉ.इमरान ने कहा कि डॉक्टर सामान्यतः अपने मरीजों और अस्पताल की जिम्मेदारियों में व्यस्त रहते हैं,लेकिन इस तरह के आयोजन उन्हें अपनी छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ अरुण ने किया एवं डॉ सावित्री ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के आयोजन में डॉ.अजय प्रजापत एवं डॉ. राकेश धारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
