तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष पालीवाल ने की समीक्षा

भाजपा प्रधान कार्यालय में यात्रा के आयोजकों के साथ कार्यकर्ताओं से लिया फीडबैक

जोधपुर(डीडीन्यूज),तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष पालीवाल ने की समीक्षा। भाजपा प्रधान कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन को लेकर यात्रा के समन्वयक व सहयोगियों के साथ तैयारियों की समीक्षा कर मण्डलों से फीडबैक लिया और मार्गदर्शन भी दिया।

मथुरादास माथुर चिकित्सालय में ट्रोली भेंट

भाजपा संभाग मीडिया संयोजक जगदीश धाणदिया ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा कार्यकर्ता व आमजन की सहभागिता से ‘‘तिरंगा यात्रा’’ का आयोजन रविवार 18 मई को सायं 4.15 बजे जोधपुर शहर के भीतरी क्षेत्रों से तिरंगा यात्रा (रैली) का आयोजन होने जा रहा है।

इस तिरंगा यात्रा के लिए चल रही तैयारियों की समीक्षा को लेकर जिलाध्यक्ष पालीवाल द्वारा भाजपा प्रधान कार्यालय में बैठक आयोजित कर फीडबैंक लिया गया। जिसमें जिलाध्यक्ष पालीवाल द्वारा जालोरी गेट सर्कल से आरम्भ होने वाली तिरंगा यात्रा की व्यवस्था हेतु कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी बांटी गई।

मण्डल मण्डल अध्यक्षों को अपने- अपने मण्डल क्षेत्र से निकलने वाली यात्रा के स्वागत व अन्य व्यवस्था को लेकर मार्गदर्शन किया और इस यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में संभाग समन्वयक राजेन्द्र बोराणा ने बताया कि इस विशाल तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में ट्रेक्टर (झांकी), चौपहिया व दुपहिया वाहनों से आमजन व कार्यकर्ताओं द्वारा वाहनों एवं पैदल यात्रा में सम्मिलित होंगे जो मार्ग में राष्ट्रभक्ति गीतों के साथ देशभक्ति व सेना के शौर्य को दर्शाती की आकर्षित झांकियों के साथ चलेंगे।

बैठक के पश्चात् तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये संभाग समन्वयक राजेन्द्र बोराणा,जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल,जिला महामंत्री मनीष पुरोहित,वरूण धाणदिया,घनश्याम वैष्णव, डॉ ममता परिहार, गोविन्द गहलोत,सुरेश मेघवाल,संजय चंदीरमानी सहित अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा भीतरी शहर में आमजन, व्यापारी को यात्रा में सम्मिलित होने के लिये पीले चावल बांटे गये।

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026