दस दिन पहले घर से लापता किशोरी का अब तक सुराग नहीं
जोधपुर(डीडीन्यूज),दस दिन पहले घर से लापता किशोरी का अब तक सुराग नहीं। शहर के माता का थान पुलिस थाना क्षेत्र बांकियाबेरा से एक किशोरी 5 मई को अपने घर से निकली थी। उसका अब तक पता नहीं चला है। उसके किसी लडक़े के साथ भागने की आशंका परिजन की तरफ से जताई गई है। एक युवक को नामजद करते हुए रिपोर्ट दी गई है। घर से एक नेकलेस भी गायब है। फिलहाल पुलिस प्रकरण में तफ्तीश कर रही है।
तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाध्यक्ष पालीवाल ने की समीक्षा
माता का थान पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दी कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 5 मई को घर से सुबह निकल गई। उसकी तलाश की मगर वह नहीं मिली। घर में उसकी पत्नी का एक नेकलेस भी गायब है। नेकलेस के संबंध में बेटी से बात करने पर उसने अनभिज्ञता जताई थी और उसके बाद से ही वह लापता है। रिपोर्ट में पीडि़त ने आशंका जताई कि वह किसी रणजीत चौधरी नाम के लडक़े के साथ भाग सकती है। वह उससे बातचीत करती थी। फिलहाल किशोरी का पता नहीं चला है। माता का थान पुलिस जांच कर रही है।
Related posts:

23 पंचायत समितियों में 16 पर कांग्रेस की जीत

रोजगार शिविर में 330 आशार्थियों का प्रारंभिक चयन

तीन देशी महिलाएं सहित चार शांतिभंग में पकड़े

आपसी विवाद में स्कार्पियो में तोड़फोड़ कर मारपीट

बोलेरो चालक ने ली बाइक सवार की जान

साइबर फ्रॉड के केस में पुलिस दर्ज कर रही धोखाधड़ी के प्रकरण
ट्रांसजेंडर समुदाय को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

हाईवे से 27 निराश्रित पशुओं को पकडक़र भिजवाया गौशाला

