नकली पार्टस बेचने पर दुकानदार पर केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नकली पार्टस बेचने पर दुकानदार पर केस दर्ज।शहर के 12वीं रोड पर एक दुकानदार द्वारा नामी कंपनी के जनरेटर के नकली पार्टस बेचे जाने की सूचना पर पुलिस ने रेड दी। दुकान से भारी मात्रा में नकली पार्टस बरामद हुए। जिस पर पुलिस ने कॉपी राइट का केस दर्ज किया है। अग्रिम जांच की जा रही है।
पेयजल आपूर्ति के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित
देवनगर थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि कंपनी प्रतिनिधि ने शिकायत दी कि 12वीं रोड पर संचालित एक दुकानदार द्वारा किर्लोस्कर कंपनी जनरेटर के नकली पार्टस बेचे जा रहे है। इस पर सबइंस्पेटर चमनाराम मय टीम ने दुकान पर रेड दी। दुकानदार शास्त्रीनगर निवासी दिनेश कुमार माहेश्वरी के खिलाफ कॉपी राइट का केस बनाया गया। दुकान से नकली पार्टस आदि भी जब्त किए गए।
