शेखावत से मिले मुख्यमंत्री खट्टर
दिल्ली, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने शुक्रवार को दिल्ली में जोधपुर सांसद केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। जल शक्ति मंत्री के दिल्ली कैंप ऑफिस में भेंट के दौरान जल से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर दिल्ली कैंप ऑफिस में सुबह केन्द्रीय मंत्री शेखावत से मिले और जल से जुड़े विषयों पर चर्चा की। विशेष हरियाणा और पंजाब के बीच निर्माणाधीन सतलुज-यमुना लिंक की प्रगति पर रायशुमारी हुई।
इसके बाद उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह केन्द्रीय मंत्री शेखावत से मिलने कैंप ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उत्तर प्रदेश में जल जीवन मिशन, नमामि गंगे परियोजना इत्यादि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
>>> नगर निगम दक्षिण के सफाई कर्मियों का किया सम्मान
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्य सचिव/कार्मिक विभाग के अतिरिक्त प्रमुख सचिव को कोर्ट में हाजिर होने के आदेश

टनकपुर में 14.25 करोड़ से बन रहा भव्य मीडिया सेंटर,भूमि पूजन के साथ निर्माण शुरू
लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ रैली में मुख्यमंत्री शर्मा करेंगे शिरकत

माल ढुलाई में उत्तर पश्चिम रेलवे की रिकॉर्डतोड़ छलांग

