जोधपुर, कोरोना महामारी के बढते मामलों के बीच मंगलवार को श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धापूर्वक मनाया गया। गाइडलाइन की पालना करते हुए पाल रोड स्थित श्रीपाल बालाजी मंदिर में शहर के श्रद्धालुओं के लिए सोशल मीडिया पर ऑन लाइन आरती व दर्शन का आयोजन किया गया।
मंदिर के पुजारी महंत रामेश्वरदास रामावत ने बताया कि बढते संक्रमण के चलते सरकारी गाइड लाइन की पालना में मंदिर के पट बंद होने तथा मंगलवार को श्रीहनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों के लिए सुबह व शाम की आरती का लाइव प्रसारण यू-टयूब व फेस बुक के माध्यम से किया गया। जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु ऑन लाइन जुड़े तथा सभी ने केसरीनंदन से शीघ्र ही कोरोना रूपी संकट से मुक्ति के लिए प्रार्थना की।
ये भी पढ़े :- शनि धाम में हनुमान जयंती आज, 11 सवामणी भोग लगेगा
Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

