Doordrishti News Logo
  • महात्मा गांधी अस्पताल को सीएसआर के तहत रुपए ट्रांसफर
  • प्रशासनिक औपचारिकता पूर्ण कर अतिशीघ्र प्लांट किया जाएगा स्थापित

जोधपुर, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चंद घंटों में महात्मा गांधी अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट स्थापित कराने के लिए 1.5 करोड़ रुपए की राशि जुटा दी है। सीएसआर के माध्यम से यह राशि अस्पताल के खाते में ट्रांसफर भी हो गई है। कोरोना महामारी से जूझ रही सूर्यनगरी की हरसंभव सहायता में जुटे शेखावत ने 23 अप्रैल को अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपए दिए थे। 24 अप्रैल को उन्होंने एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में 500 बेड का अस्थाई अस्पताल बनाने का प्रस्ताव जिला प्रशासन को दिया।

अपने संसदीय क्षेत्र को कोरोना महामारी से उबारने के लिए केंद्रीय मंत्री शेखावत निरंतर प्रयासरत हैं। वे न केवल अधिकारियों से लगातार फीडबैक ले रहे हैं, बल्कि उन्होंने अस्पतालों का दौराकर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। सोमवार को केंद्रीय मंत्री महात्मा गांधी अस्पताल कोविड डेडीकेटेड सेंटर पहुंचे थे और अधीक्षक डॉ. राजश्री बोहरा से मिले थे। डॉ. बोहरा ने केंद्रीय मंत्री से अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट लगवाने का अनुरोध किया था। शेखावत ने उन्हें जल्द समाधान निकालने का भरोसा दिलाया था।

महात्मा गांधी अस्पताल से लौटते ही शेखावत ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए धन जुटाने की मुहिम में जुट गए। रात होते-होते उन्होंने सीएसआर के माध्यम से अस्पताल में ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट और अन्य उपकरणों के लिए 1.5 करोड़ रुपए की व्यवस्था करा दी। सीएसआर से यह राशि उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय मंत्री शेखावत ने एप्लायड कम्युनिकेशन प्रालि के प्रति आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि शहर के अस्पतालों में सुविधाओं के विस्तार से आमजन को सहायता मिलेगी।

शेखावत ने बताया कि सुबह महात्मा गांधी अस्पताल के ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के लिए यह राशि ट्रांसफर भी कर दी गई। प्रशासनिक औपचारिकता पूर्ण कर अतिशीघ्र इस प्लांट को स्थापित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस राशि से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट के अलावा 2 वेंटिलेटर, 5 मॉनिटर और अन्य आवश्यक उपकरण भी लिए जाएंगे। इस प्लांट के लगने से अस्पताल की ऑक्सीजन की दैनिक आवश्यकता पूरी होगी।

उन्होंने कहा कि मारवाड़ का हर व्यक्ति देने की नीयत रखता है। भामाशाह के पैसे को तुरंत उपयोग कर कोरोना लड़ाई में हमें आमजन की मदद करनी है। सही कार्य के लिए धन की कमी नहीं है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से जोधपुर में ऑक्सीजन गैस टैंकर भी आने शुरू हो गए हैं। बांगड़ सीमेंट से भी सहयोग लिया जा रहा है।

उन्होंने अस्पतालों में मरीजों और परिजनों के लिए जोधपुर के भामाशाह परिवारों द्वारा दी जा रही सेवाओं का भी उल्लेख कर उन्हें साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं आधी रात को भी आप सबके साथ उपलब्ध हूं। भामाशाहों, दक्षिण की महापौर वनीता सेठ, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र जोशी, सभी समर्पित कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम इस संकट से मिलकर लड़ेंगे और विजय प्राप्त करेंगे। जिस भी अस्पताल में उपकरणों या अन्य किसी चीज की आवश्यकता होगी, उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे।

मंगलवार को शेखावत ने बोरानाडा में कुशल एजुकेशन ट्रस्ट चिकित्सा भवन में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का दौराकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री यहां भर्ती मरीजों से मिले और हालचाल जाना। उन्होंने भर्ती मरीजों से उनकी समस्याएं जानीं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शेखावत ने कहा कि जरूरी है कि मरीजों को दवाओं के साथ-साथ मानसिक प्रोत्साहन भी मिलता रहे। मरीजों के साथ मौजूद परिजनों ने केयर सेंटर में व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

ये भी पढ़े :- श्रद्धालुओं ने ऑन लाइन किए श्री पाल बालाजी के दर्शन

Related posts:

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

देशभर में भाई दूज बुधवार को मनाया जाएगा

November 10, 2026
बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

बाबा केदारनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 11 नवंबर को सुबह 8:30 बजे होंगे बंद

November 10, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री भजनलाल ने स्व.जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि

November 10, 2026
पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

पीएम के प्रधान सचिव ने राजस्थान के शानदार प्रदर्शन पर जताई प्रसन्नता

November 10, 2026
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी की बड़ी घोषणा

November 10, 2026
राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी मंगलवार को जोधपुर प्रवास पर

November 9, 2026
मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री ने दीपावली पर आमजन के बीच जाकर दी शुभकामनाएं

November 9, 2026
भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

November 8, 2026
Doordrishti News Logo

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

November 8, 2026