Doordrishti News Logo

जोधपुर, बनाड़ रोड स्थित उम्मेद होटल व पिलार बालाजी मन्दिर के बीच बसी कॉलोनियों में पिछले लंबे समय से पेयजल किल्लत बनी हुई है। यहां रहने वाले लोगों ने पानी की मांग को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर जयपुर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में नई पाइपलाइन बिछाने की भी मांग की गई है।

पानी की मांग प्रदर्शन

ज्ञापन में बताया गया है कि बनाड़ मार्ग पर गेटवे होटल से लेकर पिलार बालाजी मन्दिर तक 10 हजार से 15 हजार तक घरों की आबादी निवास करती है लेकिन वहां पर पीने के पानी की समस्या है। हर महीने हर घर में तीन से चार टैंकर पानी डलवाया जाता है। एक टैंकर 500 से 800 रुपए में पड़ता है जो आम नागरिक की आर्थिक स्थिति बिगाड़ रहे है।

पानी की मांग प्रदर्शन

इन कॉलोनीयों में पिछले दस साल से पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। ना ही सरकारी ने पाइपलाइन डाली हुई है। इस आबादी के लिय पीएचईडी विभाग से पेयजल की किसी प्रकार की कोई सुविधा नही है। इस कारण जल माफिया मनमानी दरों से टैंकरो के माध्यम से जनता को लूट रहे हैं।

Buy Bestseller products 👆

अगर एक पखवाड़ा के अंद यहां पानी की पाइप लाइन डालकर पेयजल समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो आंदोलन कर जयपुर हाईवे जाम किया जाएगा। ज्ञापन देने के दौरान खोखरिया सरपंच प्रतिनिधि गोविंद सियाग, राजेंद्र छबरवाल, पूनमचंद विश्नोई, भगतसिंह, हरिराम ढाका, अर्जुन गोदारा, सूरजानराम डारा, महादेवसिंह, मनजीतसिंह, पवन कुमार, गोकलसिंह, भागुराम, जगदीश, सज्जनसिंह आदि मौजूद थे।

>>> इमरान प्रतापगढ़ी को दिल्ली में राजस्थान मदरसा पैराटीचर्स संघ ने सौंपा ज्ञापन

Buy Best deals everyday👆
Shop now.👆

 

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026