मानसिक परेशानी में फंदा लगाकर दी जान
जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित दासपा हाउस लोट्स रेजीडेंसी में चौकीदार करने वाले एक शख्स ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। उसके फंदा लगाने की जानकारी सुबह पुलिस को हुई। इस पर रातानाडा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कार्रवाई के बाद परिजन को सुपुर्द किया गया। वह यहां पर अकेला ही रहता था।
थानाधिकारी भारत रावत ने बताया कि मूलत: बिलाड़ा के भावी हाल दासपा हाउस लोट्स रेजीडेंसी में चौकीदारी करने वाले 47 साल के गणपतराम पुत्र मलाराम मेघवाल ने एक कमरे में रस्सी से पंखे के हुक में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कारण सामने नहीं आया है। संभवत: मानसिक परेशानी के चलते उसने यह कदम उठाया है। वह काफी सालों से यहां प रहकर चौकीदारी कर रहा था। अकेला ही रहता था। पुलिस को उसके गुरूवार सुबह फंदा लगाने जानकारी मिली। शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के दो दिवसीय आयोजन आज से
एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में भर्ती होने के लिए किया प्रोत्साहित

ग्राम पंचायत भावी में सरपंच व वार्ड पांच के लिए 2 नवंबर को होगा पुनर्मतदान

सार्वजनिक जीवन एवं प्रशासन में ईमानदारी जरूरी: सोनी

राजस्थान के 66.59 लाख किसानों को मिले 1,335 करोड़ रुपए

