विजिलेंस चेकिंग में पकड़ी 1278 जगहों पर बिजली चोरी
जोधपुर,डिस्कॉम के हाई वैल्यू उपभोक्ताओं सहित सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं की दो दिवसीय स्पेशल आकस्मिक विजिलेंस चैकिंग के दौरान 1278 स्थानों पर विद्युत चोरी व दुरुपयोग के मामले सामने आए हैं। प्रबंध निदेशक प्रमोद टाक ने बताया की जोधपुर डिस्कॉम के सभी वृत्तों में चलाए गये विशेष अभियान में 137.84 लाख का राजस्व आंकलन किया गया।
प्रबंध निदेशक ने बताया कि हाईवैल्यू उपभोक्ताओं में 80 स्थानों पर विद्युत चोरी व 34 स्थानों पर दुरुपयोग के मामले सामने आए। अन्य श्रेणी के उपभोक्ताओं में 726 स्थानों पर विद्युत चोरी व 438 स्थानों पर विद्युत दुरूपयोग के मामले सामने आए हैं।
टाक ने बताया गया कि विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ आगामी दिनों में भी स्पेशल सतर्कता जांच अभियान चलाकर आकस्मिक सतर्कता जांच की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आम-जन से बिजली तन्त्र से छेड़- छाड़ एवं बिजली चोरी नहीं करने का आग्रह किया, साथ ही विद्युत चोरी करते हुए पाए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी एवं जुर्माना राशि जमा नहीं कराने वालों पर विद्युत चोरी निरोधक थानें में एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

बागवानी करने वाले युवक ने भूल से पिया कीटनाशक पानी,मौत

सरपंच व वार्ड पंचों में दिखा ग्रामीणों का उत्साह

परशुराम महादेव मंदिर का पाटोत्सव मनाया

बिश्नोई ग्लोबल काउंसिल के दो दिवसीय आयोजन आज से
एनसीसी कैडेट्स को वायुसेना में भर्ती होने के लिए किया प्रोत्साहित

ग्राम पंचायत भावी में सरपंच व वार्ड पांच के लिए 2 नवंबर को होगा पुनर्मतदान

सार्वजनिक जीवन एवं प्रशासन में ईमानदारी जरूरी: सोनी

राजस्थान के 66.59 लाख किसानों को मिले 1,335 करोड़ रुपए

