Doordrishti News Logo

मजदूरी की बात को लेकर श्रमिक पर जानलेवा हमला,बाप बेटा गिरफ्तार

  • हत्या प्रयास का प्रकरण दर्ज
  • घायल अस्पताल में भर्ती

जोधपुर,(डीडीन्यूज)। शहर के अशोक उद्यान के सामने झोपड़ पट्टी में रहने वाले एक युवक पर मजदूरी की बात को लेकर बाप बेटा और अन्य ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। उस पर चाकू से हमला किया गया जिससे वह जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने प्रकरण में बाप बेटे को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़िएगा – नाबालिग से छेड़छाड़ एवं मारपीट का आरोप,पड़ौसियों में हुआ झगड़ा

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: झालावाड़ के मंडावर हाल अशोक उद्योन के सामने रहने वाले प्रहलाद सिंह पुत्र पप्पू बंजारा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसके भाई सूरज बंजारा ठेकेदार हनीफ,उसके पुत्र भाई खां और किशोर नाम के शख्स ने चाकू से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चौहाबो पुलिस ने बताया कि हत्या प्रयास में प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी पिता पुत्र शोभावतों की ढाणी निवासी हनीफ खां और उसके पुत्र भाई खां को गिरफ्तार किया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।

Related posts:

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

छह राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त

October 12, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026