गाड़ियां रिपेयरिंग में बालकों से लिया जा रहा था काम,तीन लोगों पर केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),गाड़ियां रिपेयरिंग में बालकों से लिया जा रहा था काम,तीन लोगों पर केस दर्ज। कमिश्ररेट के जिला पूर्व में उदयमंदिर और सदर बाजार पुलिस ने जेजे एक्ट की दो कार्रवाई कर तीन लोगों को नामजद किया। उनकी दुकानों पर लगे बालकों को बालश्रम मुक्त करवा चाइल्ड हैल्प लाइन के जरिए सुधार गृह भिजवाया गया।
महिला अधिवक्ता की गाड़ी खुद के पास में ही थी: चालान कटने का मैसेज मिला
उदयमंदिर पुलिस थाने के एसआई अमरसिंह ने थाना क्षेत्र में भाटी मोटर सेंटर एण्ड सर्विस बाइक रिपेयरिंग और आरडिया इलेक्ट्रानिक ई व्हीकल पर कार्रवाई की। जहां पर बालकों से श्रम करवाया जा रहा था। वहां से बालकों का मुक्त कराने के साथ नैनी बाई का मंदिर के पास रहने वाले फिरोज खां और जटिया कॉलोनी निवासी रमेश के खिलाफ जेजे एक्ट में प्रकरण बनाया गया।
इसी तरह सदर बाजार थाने के एसआई गंगाराम ने बाईजी का तालाब क्षेत्र में गुलाम मुस्तफा के खिलाफ जेजे एक्ट का प्रकरण बनाया। वह भी अपनी दुकान में बालक से श्रम करवाता पाया गया। बाद में बच्चों को चाइल्ड हैल्प के समक्ष पेश किया गया जहां से सुधार गृह भिजवाया गया।
Related posts:

न ओटीपी आया न मैसेज क्रेडिट कार्ड से 2.11 लाख की खरीदारी

35 लाख के आभूषण और नगदी चोरी

मारपीट व जान की धमकी के आरोप में मां बेटे सहित पांच गिरफ्तार

जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शहर में अन्नकूट महोत्सव की धूम

आफरी में क्षत्रिग्रस्त भूमि के पुनर्वास पर प्रशिक्षण शुरू

मदरसों को लेकर हाईकोर्ट में दायर याचिकाएं सुनवाई के लिए स्वीकार

मसूरिया नट बस्ती से निगम ने हटाया अतिक्रमण

