नशे ने पत्नी बच्चों से किया दूर: अवसाद में आकर लगाया फंदा
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),नशे ने पत्नी बच्चों से किया दूर: अवसाद में आकर लगाया फंदा। नशे के आदी एक युवक ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। नशे के कारण पत्नी और बच्चे उसे छोड क़र चले गए और वह अवसाद में आया गया। मृतक के चचेेरे भाई की तरफ से पुलिस में अब मर्ग की रिपोर्ट दी गई है। राजीव गांधी नगर पुलिस ने शव को कार्रवाई के बाद परिजन के सुपुर्द किया।
महिला के बैग से लाखों के आभूषण चोरी
राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि राजवा स्थित मेघवालों का बास निवासी 37 साल के भोमाराम पुत्र गोबरराम मेघवाल ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह नशे का आदी था और उसकी पत्नी बच्चों को लेकर पीहर चली गई थी। जिससे वह अवसाद में चल रहा था। इसी के चलते उसने फंदा लगा लिया। उसके चचेरे भाई जीवराज ने मर्ग में रिपोर्ट दी है। पुलिस ने कार्रवाई कर शव परिजन को सुपुर्द किया।
