महिला अधिवक्ता की गाड़ी खुद के पास में ही थी: चालान कटने का मैसेज मिला
अज्ञात शख्स के खिलाफ फर्जी नंबर प्लेट काम में लिए जाने का केस दर्ज
जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला अधिवक्ता की गाड़ी खुद के पास में ही थी: चालान कटने का मैसेज मिला। शहर की एक महिला अधिववक्ता की गाड़ी उनके खुद के पास में ही थी। मगर उसके बावजूद बिना हेलमेट का चालान कटने का मैसेज उन्हें मिल गया। काफी जांच पड़ताल के बाद पता लगा कि उनकी गाड़ी के नंबर प्लेट का गलत इस्तेमाल कर शातिर द्वारा वाहन को चलाया जा रहा है। कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से अब भगत की कोठी पुलिस थाने में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने जांच आरंभ की है।
रिपोर्ट महेश हॉस्टल के पीछे जगदंबा कॉलोनी की रहने वाली महिला अधिवक्ता मधु भाटी इन्दा पत्नी करण सिंह इन्दा की तरफ से दी गई है। रिपोर्ट में बताया कि 07 दिसम्बर 2025 को पुलिस कन्ट्रोल रूम से प्राप्त एसएमएस सूचना द्वारा बताया गया कि मेरे वाहन संख्या आरजे19-डीई-4584 को बिना हेलमेट चलाते हुए कृषि मण्डी मोड़ सिग्रल पर यातायात पुलिस के कैमरे में कैद किया गया है। कैमरें में वाहन किसी अन्य चालक एवं एक अन्य व्यक्ति के कब्जे में दिखाया गया है।
आधी रात को पावर बाइक सवार रेलिंग से भिड़ा,मौत
जबकि वास्तविकता यह है कि उक्त समय मेरा वाहन घर पर ही खड़ा था और कहीं बाहर उपयोग नहीं किया गया था।रिपोर्ट में बताया कि उनके वाहन की संख्या का किसी शातिर द्वारा फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उपयोग किया जा रहा है। बदमाश उनकी गाड़ी के नंबर का आपराधिक कृत्य में भी कर सकता है। इस बारे में जब भगत की कोठी पुलिस थाने में रिपोर्ट देने का प्रयास किया तो मामला दर्ज नहीं किया गया। अब कोर्ट में इस्तगासे के माध्यम से केस दर्ज कराया गया है।
