Doordrishti News Logo

महिला के बैग से लाखों के आभूषण चोरी

  • रिश्तेदारों के साथ चाय पीने के बाद निजी बस में सवार हुई थी महिला
  • फुटेज से संदिग्ध के पहचान के प्रयास
  • बस यात्री को दिया था बैग रखने के लिए

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),महिला के बैग से लाखों के आभूषण चोरी।निकटवर्ती मथानिया के तिंवरी कस्बे की रहने वाली एक महिला के बैग से लाखों के आभूषण चोरी हो गए। पीडि़ता निजी बस में सवार होने से पहले अपने रिश्तेदारों के साथ यहां प्रतापनगर बस स्टेण्ड पर चाय पी थी। बैग से आभूषण की थैली पार हुई है,मगर बैग का लॉक सही सलामत मिला है। घर पहुंचने पर गहने चोरी का पता लगा। फिलहाल घटना को लेकर प्रतापनगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से संदिज्ध बस यात्री की पहचान के प्रयास में जुटी है।

प्रतापनगर पुलिस ने बताया कि तिंवरी कस्बे के प्रतापजी का कोट निवासी संतोष कंवर पत्नी रविन्द्र सिंह राजपुरोहित ने रिपोर्ट दी है। इसमें बताया है कि वह 3 मई को अपने पीहर मेघलासीया से ससुराल तिंवरी लौट रही थी। रवाना होते समय उसने सोने की एक जोड़ी झुमरिया,एक चांदबाला,दो बालियां,चार चूडिय़ां,एक नाक की फीणी,चांदी की दो जोड़ी पायल, चांदी की छड़ा जोडी,मोबाइल फोन तथा छोटा स्पीकर प्लास्टिक की थैली में रखकर बैग में सुरक्षित रखा था और बैग पर लॉक लगाया था।

कुलगुरु को सद्बुद्धि के लिए यज्ञ व हनुमान चालीसा का पाठ

रिपोर्ट में बताया कि वह अपने बहनोई दिनेश सिंह,बहन कमला कंवर और पुत्र जसवंत सिंह के साथ कार से रवाना हुई थी। रास्ते में अशोक नगर चांदणा भाखर क्षेत्र में सभी लोग करीब 15 मिनट तक चाय पीने के लिए रुके थे। इसके बाद वे प्रतापनगर बस स्टैंड पहुंचे, जहां उसे तिंवरी जाने वाली बस में बैठाया गया।

घर पहुुंची तब पता लगा आभूषण की थैली पार 
संतोष कंवर के अनुसार बस में चढ़ते समय उसने बैग एक व्यक्ति को दिया था। पहले बैग सीट के पास रखा गया,लेकिन रास्ते में आने-जाने में परेशानी होने पर उसी व्यक्ति ने बैग पीछे वाली सीट पर रख दिया। तिंवरी पहुंच कर घर जाने के बाद जब बैग खोला गया तो लॉक लगा हुआ था,लेकिन अंदर रखी प्लास्टिक की थैली सहित सभी आभूषण और सामान गायब था।

Related posts:

पुलिस की चेतावनी,शव रखकर नहीं करें प्रदर्शन

May 6, 2026

गाड़ियां रिपेयरिंग में बालकों से लिया जा रहा था काम,तीन लोगों पर केस दर्ज

May 6, 2026

महिला अधिवक्ता की गाड़ी खुद के पास में ही थी: चालान कटने का मैसेज मिला

May 6, 2026

आधी रात को पावर बाइक सवार रेलिंग से भिड़ा,मौत

May 6, 2026

नशे ने पत्नी बच्चों से किया दूर: अवसाद में आकर लगाया फंदा

May 6, 2026

कुलगुरु को सद्बुद्धि के लिए यज्ञ व हनुमान चालीसा का पाठ

May 6, 2026

कुलदीप विश्नोई हत्याकांड में फरार पांच हजार का इनामी आरोपी छत्तीसगढ़ में गिरफ्तार

May 6, 2026

अत्याधुनिक एवं सेमी स्पीड ट्रेनों के संचालन पर विशेष फोकस

May 6, 2026

बिलाड़ा में स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी,बड़ा हादसा टला

May 6, 2026