सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग पर विद्यार्थी हुए जागरूक

  • स्वच्छता की पाठशाला
  • सीवरेज को न बनाएं कचरा घर
  • जागरूकता कार्यक्रम में सीखा सीवरेज का सही उपयोग
  • स्वच्छ शहर की नींव सीवरेज प्रणाली के सही इस्तेमाल पर
  • छात्र हुए जागरूक,स्वच्छता का दिया संदेश

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),सीवरेज प्रणाली के सही उपयोग पर विद्यार्थी हुए जागरूक।राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के अन्तर्गत अधीक्षण अभियंता केपी व्यास के निर्देशन में सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई (कैप) द्वारा टिनिट्री महिला टीचर ट्रेनिग कॉलेज,तिलक नगर जोधपुर में विद्यार्थीयों को सीवरेज प्रणाली की उपयोगिता,सीवरेज कनेक्शन के लाभ और उसके रख-रखाव के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यकम का आयोजन किया गया।

महिला अधिवक्ता की गाड़ी खुद के पास में ही थी: चालान कटने का मैसेज मिला

रूडिप कैप सोशल एक्सपर्ट संतलाल सारण ने विद्यार्थियों को जोधपुर शहर में आरयूआईडीपी द्वारा सम्पादित किये जा रहे विकास कार्यों के सम्बन्ध में जानकारी दी व सीवरेज परियोजना के लाभ के साथ-साथ इसके रख-रखाव के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा कि सीवर कनेक्शन,सामुदायिक स्वच्छता और गन्दे पानी के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव के लिये बहुत आवश्यक है। सीवरेज प्रणाली की सफलता तभी है जब हम सभी मिलकर इसके उपयोग में सावधानी बरतें और सुनिश्चित करें कि कचरा,पॉलिथिन और अन्य ठोस अपशिष्ट आदि सीवर लाईन में नहीं जाए।

उन्होंने बताया कि सीवरेज प्रणाली बरसाती पानी या कचरे के निस्तारण के लिये नहीं है। कार्यकम में एएसडी कैप धीरेन्द्र वैष्णव ने विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वच्छता के बारे में समझाया। विद्यार्थियों ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने व शहर को स्वच्छ रखने में सहयोग का संकल्प लिया। कार्यकम में कॉलेज प्रधानाध्यापक डॉ सुनिता गहलोत व स्टॉफ ने भाग लिया। संवेदक फर्म से ईगल इन्फा से एसओटी लक्ष्मी सैनी, कमलेश कुमार ने कार्यकम संचालन में सक्रिय सहयोग किया।