Doordrishti News Logo

अवैध जल कनेक्शन लिया केस दर्ज

जोधपुर(दूरदृष्टीन्यूज),अवैध जल कनेक्शन लिया केस दर्ज। निकटवर्ती डांगियावास स्थित खेड़ी रोड स्थित करवाली की ढाणी में अवैध जल कनेक्शन लेकर पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ठेका कंपनी से जुड़े प्रतिनिधि ने डांगियावास थाने में मामला दर्ज कराया है।

जानकारी के मुताबिक सहीराम विश्नोई ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि वह गोदारा कंस्ट्रक्शन कंपनी में कार्यरत है। कंपनी मलार क्षेत्र में जल परियोजना के तहत पाइप लाइन कार्य कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार खेड़ी रोड स्थित करवाली की ढाणी क्षेत्र में आरोपियों ने अवैध रूप से जल कनेक्शन लेकर परियोजना की पाइप लाइन को नुकसान पहुंचाया।

शेयर में मुनाफे का झांसा देकर खाता खुलवा साइबर ठगी

मामले में चुतरराम फिडोड़ा और रामनिवास जाखड़ जाखड़ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी जांच एएसआई परसाराम को सौंपी है।

Related posts: