Doordrishti News Logo

जोधपुर, त्रि-स्तरीय जन अनुशासन लॉकडाउन की गाइडलाइन की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ ज्वॉइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर का अभियान बुधवार को भी जारी रहा। टीम ने आज एक और प्रतिष्ठान को सीज किया। 21 लोगों के चालान काटकर चार हजार नौ सौ रुपए का जुर्माना वसूला। नगर निगम आयुक्त उत्तर रोहिताश्व तोमर ने बताया कि गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जॉइंट एनफोर्समेंट टीम उत्तर ने बुधवार को कार्यवाही की। उपायुक्त उत्तर शैलेंद्र सिंह और एसीपी शिवनारायण चौधरी की टीम ने नई सडक़ स्थित कृष्णा स्टोर नामक दुकान को सीज करने की कार्यवाही की। वही कोरोना गाइडलाइन की अवहेलना करने पर 21 चालान बनाकर चार हजार नौ सौ रुपए की जुर्माना राशि वसूल की गई। कार्यवाही के दौरान अतिक्रमण प्रभारी मोहन किशन व्यास, सुरेश हंस, सह प्रभारी आशीष चावरिया मौजूद थे।

ये भी पढ़े :- सेना के हवलदार की सड़क़ हादसे में मौत

Related posts: